X Ray Scanner Tender: देशभर के एयरपोर्ट के लिए केंद्र विमानन मंत्रालय ने 770 डुअल यूज एक्सरे मशीन की खरीद का टेंडर अब विवादों में फंसता नजर आ रहा है। इसके टेंडर को बीजेपी और एनडीए के सांसदों ने भ्रष्टाचार की शिकायत की है। आरोप है कि इस कंपनी में एक खास कंपनी को फायदा पहुंचाया गया है।
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने इसको लेकर नागर विमानन मंत्री से शिकायत की है। इसके लिए उन्होंने एक पत्र भी लिखा है। द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार जिस कंपनी को लेकर सवाल उठे हैं उसकी मशीन भी सवालों के घेरे में हैं। मतलब सीधा सा है पहले कंपनी को विशेष फायदा पहुंचाया और अब उसके द्वारा लगाई मशीन भी गुणवत्ता के मामले में कहीं नहीं टिकती। इसको लेकर सीआइएसएफ ने भी चिंता जताई है।
सिर्फ एक कंपनी को माना गया योग्य
बता दें कि हवाई अड्डों पर एक्सरे मशीन को लेकर भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण की ओर से टेंडर निकाला गया। टेंडर में 1 साल की वारंटी और स्पेयर पार्ट्स के रखरखाव भी शामिल था। इसके लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2023 थी। टेंडर की अनुमानित लागत 306.5 करोड़ है। ये नई मशीनें एयरपोर्ट पर लगी पुरानी मशीनों की जगह लगनी थी। द हिंदू के अनुसार टेंडर के लिए बोली लगाने के लिए सिर्फ एक भारतीय कंपनी को ही योग्य माना गया था। वहीं ब्राजील की एक कंपनी को तकनीकी आधार पर अयोग्य बताया गया।
ये भी पढ़ेंः हिंडनबर्ग विवाद में अब ग्रेग चेपल की हुई एंट्री, राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा ने किया पलटवार
कमियों के बावजूद एयरपोर्ट पर लगाया गया
27 जून को इस संबंध में मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू को पत्र लिखा। इसके बाद 28 जून को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी पत्र लिखा। उन्होंने लिखा कि टेंडर देने के दौरान भारी गड़बड़ियां की गईं। उन्हें जानकारी मिली है कि कंपनी को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई। एक अधिकारी की मानें तो इस कंपनी से 219 स्कैनिंग मशीनें खरीदीं गईं। इन मशीनों में कई कमियां थी। 219 मशीनों में से 129 को देश के कई एयरपोर्ट पर भी लगाया गया है।
ये भी पढ़ेंः नीरज चोपड़ा का देखा मैच, 4 साथियों के साथ डिनर किया; कोलकाता डॉक्टर रेप केस में पुलिस ने किए नए खुलासे
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
42 mins ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
1 hr agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
2 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
3 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
3 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
4 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
4 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
5 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines