Airhostesses Assault: माले-बेंगलुरु की फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी के आरोप में 51 साल के मालदीव के यात्री को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अकरम अहमद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में सवार अकरम की गिरफ्तारी बेंगलुरु एयरपोर्ट पर की गई।
डीसीपी नॉर्थ ईस्ट बेंगलुरु लक्ष्मी प्रसाद ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इंडिगो केबिन क्रू ने आरोपी अकरम के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार को माले से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 1128 पर हुई। शिकायत के मुताबिक, दोपहर 3:45 बजे माले से उड़ान भरने के बाद अकरम एक एयर होस्टेस के पास पहुंचा और बीयर मांगी। जब एयरहोस्टेस बीयर लेकर आई तो उसने छेड़खानी शुरू कर दी। फ्लाइट में मौजूद एयर होस्टेस बीच बचाव किया, लेकिन अकरम अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आख़िरकार, एयर होस्टेस ने अपने सीनियर्स से शिकायत की जिसके बादफ्लाइट के बेंगलुरु में लैंड होने के बाद अकरम को सुरक्षा कर्मचारियों को सौंप दिया गया। और पढ़ें -अब बांग्लादेश से आई एक और ‘सीमा भाभी’; 3 साल पहले ढाका में की थी NOIDA के पंडित जी से शादी