भारत और चीन के बीच हवाई सेवा शुरू होने पर सहमति बन गई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी शेयर की है। इंडिगो ने उड़ान का प्लान बना लिया है। पहली उड़ान 26 अक्टूबर से कोलकाता से ग्वांगझू के लिए होगी। इंडिगो ने बताया कि नियामक मंजूरी मिलने के बाद, जल्द ही दिल्ली और ग्वांगझू के बीच सीधी उड़ानें भी शुरू करेगी। इंडिगो इन उड़ानों के संचालन के लिए अपने एयरबस A320 neo विमान का इस्तेमाल करेगी, जिससे सीमा पार व्यापार और रणनीतिक व्यावसायिक साझेदारियों के रास्ते फिर से खुलेंगे और दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
भारतीय विदेश मंत्रालय एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि अब इस बात पर सहमति बन गई है कि भारत और चीन में निर्दिष्ट बिंदुओं को जोड़ने वाली सीधी हवाई सेवाएं अक्टूबर 2025 के अंत तक फिर से शुरू हो सकती हैं, जो कि शीतकालीन मौसम के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए दोनों देशों के नामित वाहकों के वाणिज्यिक निर्णय और सभी परिचालन मानदंडों की पूर्ति के अधीन है।
यह भी पढ़ें: ‘सोयाबीन’ विवाद पर ट्रंप-शी जिनपिंग की होगी मुलाकात, बदल सकते हैं ट्रे़ड समीकरण, भारत पर क्या असर?
अगस्त में भारत आए थे चीन के विदेश मंत्री
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने गत अगस्त में भारत का दौरा किया था और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता के दौरान, दोनों पक्ष जल्द से जल्द चीनी मुख्य भूमि और भारत के बीच सीधी उड़ान संपर्क फिर से शुरू करने और एक अद्यतन हवाई सेवा समझौते को अंतिम रूप देने पर सहमत हुए थे। उन्होंने दोनों दिशाओं से आने वाले पर्यटकों, कारोबारियों, मीडिया और अन्य आगंतुकों को वीज़ा की सुविधा प्रदान करने पर भी सहमति व्यक्त की।
कब से बंद हैं उड़ानें?
साल 2017 में डोकलाम में विवाद होने और कोविड-19 महामारी के बाद से भारत और चीन के बीच उड़ानें निलंबित कर दी गई थीं। भारत यात्रा के दौरान वांग यी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर विशेष प्रतिनिधियों की 24वें दौर की वार्ता की सह-अध्यक्षता भी की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। इसके बाद यह उड़ान एक बार फिर शुरू की जा रही है।
यह भी पढ़ें: टैरिफ पर चीन का बड़ा ऐलान, भारतीय फार्मा कंपनियों पर नहीं लगेगा कोई शुल्क
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
1 hr ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
2 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
3 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
3 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
5 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
5 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
7 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
8 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
8 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines