Air Pollution NASA Photo : पाकिस्तान से लेकर दिल्ली तक स्मॉग की मोटी-मोटी चादरें बिछी हैं। अंतरिक्ष से ली गई तस्वीर में धरती नहीं नजर आ रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और आंखों में जलन हो रही है।
सोशल मीडिया में यूएस स्पेस एजेंसी नासा के सैटेलाइट से ली गई तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें पाकिस्तान के लाहौर से लेकर भारत के दिल्ली तक धुआं ही धुआं दिख रहा है। जहरीले धुएं से पूरा उत्तर भारत ढका हुआ है। नासा की इस तस्वीर में दिल्ली और लाहौर को चिह्नित किया गया है। दोनों ही शहर विशाल धुएं के बादल के नीचे दबे हुए हैं।
यह भी पढे़ं : दिल्ली में सांस लेना मुश्किल, पहली बार ‘गंभीर’ श्रेणी में हवा, सामने आया Video
दिल्ली में 400 के पार पहुंचा AQI
दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में है। कई स्थानों पर एक्यूआई 400 के पार हो गया है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत के कई शहरों में स्मॉग फैला हुआ है, जो खासकर बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को गंभीर स्वास्थ्य संबंधी जोखिम पैदा कर सकता है।
जानें इन शहरों में क्या है प्रदूषण की स्थिति?
दिवाली के बाद यूपी की राजधानी लखनऊ में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है, जहां शहर का एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया। हालांकि, आगरा में थोड़ी स्थिति ठीक है, लेकिन प्रदूषण बरकरार है। यहां एक्यूआई 153 दर्ज किया गया। पंजाब के चंडीगढ़ में गुरुवार को देश का सबसे खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया, जो खतरनाक श्रेणी में 425 तक पहुंच गया। राजधानी का पड़ोसी राज्य हरियाणा भी इससे प्रभावित है, जहां एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में 300 के पार है।
यह भी पढे़ं : आ रही भयंकर ठंड! पंजाब-हिमाचल में छाया कोहरा, यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में इस तारीख से पड़ेगी सर्दी
पाकिस्तान में बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई
जलवायु परिवर्तन का असर सीमा देखकर नहीं पड़ता है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में एयर क्लाविटी बहुत खराब होती जा रही है। पिछले हफ्ते लाहौर का एक्यूआई 1165 दर्ज किया गया था। माना जा रहा है कि इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
57 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines