एयर इंडिया की फ्लाइट ने 4 सेकंड के लिए खो दिया था कंट्रोल, फुकेट-दिल्ली टर्बुलेंस मामले पर बड़ा खुलासा

4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2379 में अचानक आई भारी गिरावट पर एयरबस की जांच रिपोर्ट सामने आई है. डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर की जांच में पाया गया कि विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने से 4 सेकंड तक कंट्रोल पूरी तरह छिन गया था. इस गंभीर घटना में विमान करीब 300 फीट नीचे गिर गया था, जिससे 20 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स घायल हुए थे.

AIR INDIA

टर्बुलेंस के कारण एअर इंडिया की फ्लाइट के क्रैश होने का खतरा पैदा हो गया था.

विज्ञापन

4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2379 में हुए बड़े हादसे को लेकर विमान निर्माता कंपनी एयरबस की शुरुआती जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, हवा में उड़ान के दौरान विमान का कंट्रोल करीब 4 सेकंड के लिए पूरी तरह खो गया था. एयरबस ने विमान के डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (DFDR) का विश्लेषण करने के बाद बताया कि विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम में एक साथ खराबी दर्ज की गई थी. इस तकनीकी खामी के कारण विमान में ‘फुल नोज-डाउन’ इनपुट रिकॉर्ड हुआ और सिस्टम कुछ सेकंड के लिए पायलटों के नियंत्रण से बाहर हो गया.

एअर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस की वजह आई सामने, कैप्टन का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने का दावा, घायल हुए थे 17 यात्री

विज्ञापन

तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम में आई थी खराबी

जांच में सामने आया कि विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम में एक साथ खराबी आई थी. हाइड्रोलिक सिस्टम ही विमान के अहम हिस्सों और दिशा को नियंत्रित करते हैं. इस खराबी के चलते विमान के एलिवेटर और एइलरॉन ने 4 सेकंड तक काम करना बंद कर दिया और ऑटोपायलट भी बंद हो गया.
डेटा के अनुसार, विमान में ‘फुल नोज-डाउन’ इनपुट दर्ज हुआ, यानी विमान का अगला हिस्सा अचानक नीचे की ओर झुक गया और वह तेजी से नीचे आ गिरा. उस दौरान 2 से 3 मिनट के भीतर 11 सिस्टम अलर्ट भी दर्ज किए गए थे.

अचानक 300 फीट नीचे आया विमान, मची चीख-पुकार

इस गड़बड़ी के चलते एयरबस A320 विमान आसमान से लगभग 300 फीट नीचे गिर गया. विमान में उस समय कुल 137 यात्री सवार थे. अचानक आए इस भारी झटके से केबिन के अंदर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में 20 यात्री और केबिन क्रू के 4 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. विमान के सुरक्षित लैंड होने के बाद तुरंत 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.

पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, दोनों को ड्यूटी से हटाया

हादसे के बाद हुई जांच में विमान के मुख्य पायलट का ड्रग्स टेस्ट पॉजिटिव निकला है. हालांकि, अभी यह साबित नहीं हुआ है कि उड़ान के समय पायलट नशे में था या यह हादसे की वजह बना.

विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एयर इंडिया ने दोनों पायलटों को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया है. साथ ही एयरलाइन ने अपने सभी पायलटों के लिए अनिवार्य डोप टेस्ट का आदेश जारी कर दिया है. फिलहाल एयरबस और एविएशन एजेंसियां सिस्टम और सेंसर की गहराई से जांच कर रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ