कभी विमान में धूम्रपान, कभी क्रू मेंबर्स से मारपीट...एयर इंडिया की फ्लाइट्स में हुए 5 विवाद

Air India Flight

Air India Flight

Air India Flights Controversy: एयर इंडिया की फ्लाइट्स में पिछले कई महीनों में क्रू मेंबर्स से मारपीट और गाली गलौज के कई विवाद हो चुके हैं। कभी एयर होस्टेस से गाली गलौज हुई तो कभी क्रू मेंबर्स से मारपीट हुई। यात्री कभी फ्लाइट में धूम्रपान करते मिले तो कभी सिगरेट-लाइटर के साथ पकड़े गए। एयर इंडिया की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। ऐसे ही 5 विवादों के बारे में हम आपको बता रहे हैं, जिनमें यात्रियों के खिलाफ जहां FIR दर्ज हुई, वहीं यात्रियों पर प्रतिबंध भी लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर इंडिया क्रू मेंबर से बदसलूकी और गाली गलौज

एक अक्टूबर 2023 को एयर इंडिया की न्यूयार्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में क्रू मेंबर से बदसलूकी करते हुए गाली गलौज की गई। यात्री अचानक उत्तेजित होकर अन्य यात्रियों से गाली-गलौज करने लगा। महिला क्रू मेंबर ने रोका तो वह उसके साथी भी उलझ गया और अशोभनीय शब्द कहने लगा। पुलिस ने क्रू मेंबर की शिकायत पर आरोपी यात्री के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अभिनव शर्मा के रूप में हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि अभिनव अचानक यात्रियों पर चिल्लाने लगा। क्रू मेंबर उसको रोकते रहे, लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था। केबिन सुपरवाइजर ने उसको चेतावनी दी। लिखित चेतावनी भी दी गई, लेकिन वह नहीं माना। इसलिए पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया गया।

विज्ञापन

एयर इंडिया फ्लाइट में नेपाली नागरिक का बवाल

जुलाई 2023 में कनाडा के टोरंटो से नई दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में नेपाली मूल के शख्स ने जमकर बवाल काटा। उसने क्रू मेंबर्स के साथ मारपीट की। टॉयलेट का दरवाजा तोड़ दिया। आरोपी की पहचान महेश पंडित के रूप में हुई। आरोप है कि धुएं का अलर्ट जारी होने के बाद महेश पंडित को शौचालय के अंदर सिगरेट और लाइटर के साथ पकड़ा गया। उसने अपनी सीट भी बदल ली। वजह पूछने पर क्रू के सदस्यों के साथ मारपीट की। उन्हें गालियां भी दी। पीड़ित केबिन सुपरवाइजर आदित्य कुमार ने मामले में FIR दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस ने नेपाली नागरिक यात्री महेश पंडित के खिलाफ IGI पुलिस स्टेशन में धारा 323/506/336 भारतीय दंड संहिता और 22, 23, 25 विमान नियमों के तहत मामला दर्ज किया।

विज्ञापन

एयर इंडिया‘क्रू मेंबर पर हमला, गालियां भी दीं…’

मई 2023 में एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बार फिर बदसलूकी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यात्री ने क्रू मेंबर पर हमला किया। उसके साथ गाली-गलौज की। फ्लाइट गोवा से दिल्ली आ रही थी। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 मई 2023 को हमारी उड़ान AI882 में एक यात्री ने अनियंत्रित तरीके से व्यवहार किया। यात्री ने चालक दल के सदस्यों के साथ गाली-गलौज की और फिर एक पर हमला किया। दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद भी यात्री अपनी हरकत पर उतारू रहा। इसके बाद उसे सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। हमने इस घटना की सूचना नियामक को भी दी है। DGCA को भी मामले की शिकायत दी गई थी। इसके बाद विभाग और पुलिस की ओर से आरोपी पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

एयर इंडिया की फ्लाइट में क्रू मेंबर से मारपीट

अप्रैल 2023 में दिल्ली से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री और चालक दल के सदस्यों के साथ एक व्यक्ति ने धक्का मुक्की और मारपीट की थी। इस वजह से फ्लाइट को वापस दिल्ली में लैंड भी कराया गया था। एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया था है कि फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद यात्री का क्रू मेंबर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विमान के वापस दिल्ली पहुंचने पर क्रू मेंबर ने एयरपोर्ट पुलिस को यात्री के खिलाफ शिकायत दी। यात्री ने चेतावनी देने के बाद भी व्यवहार में कोई बदलाव नहीं किया था। यात्री द्वारा की गई मारपीट के कारण क्रू के 2 सदस्यों को शारीरिक नुकसान भी पहुंचा था। कार्रवाई होने के बाद पायलट ने दिल्ली लौटने का फैसला किया और लैंडिंग के बाद यात्री को सुरक्षा कर्मियों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

एयर इंडिया फ्लाइट में NRI ने किया धूम्रपान

मार्च 2023 में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक 37 वर्षीय रमाकांत ने मुबंई-लंदन की फलाइट के बाथरूम में धूम्रपान किया। रोकने पर यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। रमाकांत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 और विमान अधिनियम 1937 की धारा 22 के तहत मामला दर्ज किया गया। जैसे ही वह बाथरूम में गया और धूम्रपान करने लगा तो अलार्म बजने लगा। क्रू मेंबर्स ने उसके हाथ में सिगरेट देखी तो तुंरत छीनकर डस्टबिन में फेंक दिया। सिगरेट फेंकने से गुस्साए रमाकांत ने चिल्लाना शुरू कर दिया। किसी तरह उसे सीट पर बैठाया गया, लेकिन उसने विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की। उसके व्यवहार से यात्री भी डर गए। वह सुनने को तैयार नहीं था। चिल्ला रहा था। क्रम मेंबर्स ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे सीट पर बैठा दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ