Vande Bharat Express Train New Features: 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ने वाली देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन अब नए रंग रूप में और नए बदलावों के साथ ट्रैक पर दौड़ेगी। देश में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2019 को हरी झंडी दिखाई थी। यह नई दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ती है। 5 साल में देश को 25 वंदे भारत मिल चुकी हैं। यह पहले नीले रंग की थी और अब इसका रंग भगवा (केसरिया) होगा। और भी कई मायनों में वंदे भारत पहले से काफी बदल गई है। रेलवे अब तक इसमें 25 बदलाव कर चुका है। जानिए ट्रेन में हुए कुछ अहम बदलाव…

विज्ञापन
विज्ञापन
  • कोच केसरिया और ग्रे कलर के होंगे। केसरिया रंग राष्ट्रीय ध्वज से लिया गया है।
  • एक्जिक्यूटिव चेयरकार की सीटों का रंग भी लाल से बदलकर नीला कर दिया गया है।
  • सीटों का डिक्लाइनिंग एंगल 17.31 डिग्री से बढ़ाकर 19.37 डिग्री किया गया है, यानी अब इसे पीछे की और ज्यादा झुकाया जा सकेगा। ऐसे में नींद आने लोग चेयरकार पर भी सो सकेंगें।
  • सीटों को और गद्देदार बनाया गया है, ताकि सफर लंबा हो तो बैठने में परेशानी नहीं होगी। इनकी हार्डनेस कम होगी और यह पहले से ज्यादा मुलायम होंगी।
  • कोच के बाथरूम में लगे वॉश बेसिन को और गहरा किया गया है, क्योंकि अभी गहराई कम है, इसलिए पानी बाहर निकल जाता है।
  • सीट के साथ लगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट को बदला गया है। अब यह सीट के नीचे होगा, ताकि आसानी से इस्तेमाल किया जा सके।
  • एग्जिक्यूटिव चेयरकार में फुट रेस्ट को बढ़ाया गया है। आखिरी सीट पर बैठकर भी पैरा फैलाए जा सकेंगे।
  • दिव्यांग पैसेंजरों के लिए कोच के अंदर व्हीलचेयर फिक्सिंग पॉइंट बनाया गया है।
  • टॉयलेट में ज्यादा रोशनी के लिए लाइट के वॉट को 1.5 से बढ़ाकर 2.5 कर दिया गया है।
  • रोलर ब्लाइंड फैब्रिक की पारदर्शिता कम की जाएगी। वॉटर टैप पहले से ज्यादा आसानी से इस्तेमाल किए जा सकेंगे।
  • एग्जिक्यूटिव चेयर क्लास में सीट के पास मैगजीन बैग मिलेगा। टॉयलेट के हैंडल भी बदले गए हैं।
  • इमरजेंसी में प्रयोग किए जाने वाले हथौड़े के कवर को बदला गया है, ताकि इसे पकड़ना आसान हो।
  • इमरजेंसी टॉकबैक यूनिट को भी और ज्यादा इस्तेमाल करने योग्य बनाया गया है, ताकि ड्राइवर से सीधे बात हो सके।
  • एयर कंडिशनिंग की अच्छी सुविधा के एयर टाइट डोर बनाए गए हैं। इमरजेंसी स्टॉप बटन की जगह बदली गई है।
  • खिड़कियों के पर्दे भी बदले गए हैं। एंटी क्लाइम्बिंग डिवाइस लगाया गया है। रीडिंग लैंप टच को रेजिस्टिव से कैपिसिटिव टच में बदला गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ