बीच रास्ते से क्यों लौटा एयर इंडिया का विमान? दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

Air India Flight Returns to US : शिकागो से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। विमान करीब दस घंटे तक उड़ान भर चुका था। जानें क्या था कारण

AIr India (3)
विज्ञापन

Air India Flight Returns to US : शिकागो से दिल्ली आने वाला एयर इंडिया का विमान गुरुवार को दस घंटे से अधिक की उड़ान भरने के बाद अमेरिका वापस लौट गया। यह विमान शिकागो से दिल्ली आ रहा था। एयरलाइन की तरफ से कहा गया है कि तकनीकी समस्या के कारण विमान को वापस लौटना पड़ा।

एक बयान में बताया कि शिकागो में विमान के उतरने के बाद सभी यात्री और चालक दल ठीक हैं और उनके रहने की व्यवस्था भी की गई है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

Advertisment

विमान में सवार थे 340 यात्री 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाल से बताया गया है कि विमान में शौचालय जाम होने के बाद विमान को वापस लौटना पड़ा. बताया गया कि विमान में दस शौचालय थे लेकिन एक ही उपयोग में था। वहीं विमान में 340 यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार,  यह विमान बोइंग 777-337 था और दस घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद शिकागो के ओआरडी हवाई अड्डे पर वापस लौट गया।

विज्ञापन

क्या बोले प्रवक्ता?

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए कहा है कि शिकागो में विमान की लैंडिंग हुई है, सभी यात्री और चालक डाल सुरक्षित हैं। उनके रुकने और ठहरने की व्यवस्था की गई और उनकी उड़ान की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों को टिकट कैंसिल होने पर पैसे वापस कर दिए जाएंगे और दोबारा टिकट बुक करने में छूट दी जाएगी।

जब केंद्रीय मंत्री को एयर इंडिया में मिली टूटी हुई सीट

पिछले दिनों एक दिन यात्रा करते समय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया के विमान में टूटी हुई सीट बैठने के लिए मिल गई थी। केंद्रीय मंत्री ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर इसे यात्रियों के साथ धोखा बताया था। इस मामले की वजह से एयर इंडिया सवालों के घेरे में आ गई थी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ