Air India Flight: एयर इंडिया के पायलट ने महिला मित्र को कॉकपिट में बैठाया, DGCA ने शुरू की जांच

Air India, air india flight, India to Dubai Flight, DGCA safety norms
विज्ञापन

Air India Flight: एयर इंडिया के एक पायलट पर आरोप है कि सुरक्षा मानकों को ताक पर रखते हुए उसने अपनी महिला मित्र को कॉकपिट में बैठने की अनुमति दी। मामले की जानकारी के बाद DGCA ने जांच शुरू कर दी है।

केबिन क्रू के एक सदस्य की शिकायत के अनुसार, 27 फरवरी को दुबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया फ्लाइट के पायलट ने अपनी महिला मित्र को कॉकपिट में एंट्री दी। कहा जा रहा है कि मामले का संज्ञान लेने के बाद DGCA ने केबिन क्रू को पूछताछ के लिए समन भेजा है।

Advertisment

महिला मित्र के स्वागत के लिए क्रू मेंबर्स को दिए थे ये निर्देश

कहा जा रहा है कि एयर इंडिया के पायलट ने क्रू मेंबर्स को खास निर्देश दिए थे। पायलट ने कहा था कि एंट्री होते ही उनकी महिला मित्र का गर्मजोशी से स्वागत होना चाहिए। इस मामले को लेकर पायलट के खिलाफ डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविलि एविएशन (DGCA) से शिकायत की गई है। AI के एक अधिकारी के मुताबिक, मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ