Air India: मेडिकल इमरजेंसी के बाद न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट लंदन डायवर्ट
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक तस्वीर
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक तस्वीर
लंदन: मेडिकल इमरजेंसी के बाद सोमवार रात एयर इंडिया की न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट को लंदन डायवर्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि विमान में मौजूद एक यात्री ने उड़ान भरने के बाद बैचेनी होने और तबीयत बिगड़ने की शिकायत की। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है।
वहीं, मेडिकल इमरजेंसी घोषित होने के बाद लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर अलर्ट घोषित किया गया है। बताया जा रहा है कि जिस रनवे पर उड़ान उतरेगी वहां एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात है। यात्री के उतरते ही उसे प्राथमिक चिकित्सा दी जाएगी। इसके बाद उसे समीप के अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
#UPDATE | AI-102 from New York to New Delhi has been diverted to London due to a medical emergency onboard. Our ground staff at Heathrow have been alerted and preparations have been made to evacuate the individual concerned to hospital: Air India official to ANI pic.twitter.com/dOOueecnoM
— ANI (@ANI) February 20, 2023
जानकारी के अनुसार उड़ान संख्या AI-102 न्यूयॉर्क से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के बाद एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। इस बात की सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को दी गई। एटीसी ने विमान के नजदीकी लंदन एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया। एयर इंडिया ने मीडिया में बयान दिया कि हीथ्रो हवाईअड्डे पर हमारा ग्राउंड स्टाफ सतर्क है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: