Air India Flight Bomb Threat: एयर इंडिया की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली है, जिससे बाद एयरपोर्ट अधिकारियों और एयरलाइन कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में फ्लाइट से पैसेंजरों को उतारा गया। इसके बाद डॉग और बम स्क्वाड के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया। प्लेन का कोना-कोना खंगाला गया। पैसेंजरों के एक-एक सामान की चेकिंग की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिली।
बताया जा रहा है कि एयर इंडिया प्लेन के टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला था, जिस पर बम लिख हुआ था। इस शब्द को एक पैसेंजर से पढ़ा और क्रू मेंबर्स को बताया। इसके बाद पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स में हड़कंप मच गया। मामले की जांच जारी है। वहीं बम होने की सूचना अफवाह बताई जा रही है। फिर भी एयरलाइन और एयरपोर्ट के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें:28 हफ्ते के भ्रूण को भी जीने का अधिकार है; पढ़ें गर्भपात को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
एक पैसेंजर को टॉयलेट में मिला टिशू पेपर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना 15 मई 2024 को शाम लगभग 7:30 बजे की है। एयर इंडिया की फ्लाइट को गुजरात के वडोदरा के लिए रवाना होना था। फ्लाइट टेकऑफ के लिए तैयार थी कि एक पैसेंजर टिशू पेपर लेकर टॉयलेट से बाहर आया। उसने क्रू मेंबर को टिशू पेपर दिया, जिसके बाद हड़कंप मच गया, क्योंकि टिशू पेपर पर बम शब्द लिखा हुआ था।
टिशू पेपर पर लिखे शब्द को गंभीरता से लेते हुए क्रू मेंबर्स ने एयरपोर्ट अधिकारियों को जानकारी दी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने तुरंत फ्लाइट रुकवाई। पैसेंजरों को उतारा। पुलिस, सिक्योरिटी गार्ड, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, बम और डॉग स्कवाड को बुलाया। पूरे प्लेन और सामान की चेकिंग की गई, लेकिन कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई। टिशू पेपर पर लिखे शब्द को अफवाह मानते हुए पैसेंजरों को वापस बैठाकर फ्लाइट को रवाना किया गया।
यह भी पढ़ें:‘कंगाल’ नहीं पाकिस्तान…Dubai Unlocked क्या? जिसने अंबानी-अडाणी, मुशर्रफ-जरदारी की प्रॉपर्टी का सच बताया
पिछले कई दिन से चल रहा धमकियों का खेल
बता दें कि देश में पिछले कई दिन से बम होने की धमकियां मिल रही हैं। पहले दिल्ली-NCR के प्राइवेट स्कूलों में बम होने की धमकी वाला ईमेल आया। इसके बाद गुजरात और फिर राजस्थान के स्कूलों में बम होने की धमकी मिली। इस बीच दिल्ली के अस्पतालों और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली। देशभर के 12 इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, लेकिन सभी धमकियां सिर्फ अफवाह निकलीं, क्योंकि डॉग और बम स्कवाड को इनकी चेकिंग में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन इन धमकियों ने तीनों राज्यों में हड़कंप मचा दिया था। पैनिक क्रिएट किया था और अब एयर इंडिया की फ्लाइट में बम होने की अफवाह फैली है। भारतीय पुलिस विभाग इन धमकियों को गंभीरता से लेकर जांच करने में जुटा है।
यह भी पढ़ें:अरुणाचल प्रदेश में सेक्स रैकेट, 8 सरकारी अधिकारियों समेत 21 गिरफ्तार, बचाई गईं 5 नाबालिग लड़कियां
संबंधित खबरें
बगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
18 mins ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
1 hr agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
4 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
4 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
4 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
11 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
12 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines