Air India Flight Bomb Threat: एयर इंडिया की फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली है। इससे पायलट, क्रू मेंबर्स और पैसेंजरों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की घोषणा करके रनवे पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और सिक्योरिटी को तैनात किया गया। घटना करीब 8 बजे की है और फ्लाइट में 135 पैसेंजर्स सवार हैं।
लैंड होते ही फ्लाइट को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। पैसेंजरों को सेफ्ली रेस्क्यू कर लिया गया है। डॉग और बम स्कवाड के साथ पूरा प्लेन खंगाला गया, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस और CISF के जवानों ने विमान की तलाशी ली। बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट 657 मुंबई से तिरुवनंतपुरम आ रही थी कि एयरपोर्ट अधिकारियों को इस फ्लाइट में बम प्लांट होने की सूचना मिली तो सभी के हाथ-पैर फूल गए।
विस्तारा की फ्लाइट में भी बम होने की मिली थी धमकी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन विस्तारा एयरलाइन की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली थी। विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट UK-966 को किडनैप करके बम धमाका करने की धमकी मिली थी। एयलाइन की ईमेल पर एक संदेश मिला था, जिसे पढ़कर एयरलाइन में हड़कंप मच गया था। फ्लाइट बुधवार रात 8.15 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ होने वाली थी, लेकिन किडनैपिंग की सूचना मिलने के बाद फ्लाइट को रोका गया। बम और डॉग स्कवाड ने विमान की तलाशी ली। इसके बाद फ्लाइट को उड़ान भरने दिया गया। इस वजह से कुछ यात्रियों में आक्रोश भी देखने को मिला।
यह भी पढ़ें:Jammu Kashmir में भूकंप बार-बार क्यों आ रहा है? 2 दिन में 3 बार लगे झटके, लोगों में फैली दहशत
राजधानी दिल्ली को कई दिन से मिल रही धमकियां
बता दें कि राजधानी दिल्ली को कई दिन से लगातार धमकियां मिल रही हैं। मई महीने में राजधानी के सभी प्राइवेट स्कूलों में बम होने की धमकी मिली थी। इस धमकी से हड़कंप मच गया था। स्कूलों की छुट्टी कराकर बच्चों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया। उसके बाद एक-एक स्कूल खंगाला गया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की तलाश कर रही थी कि दिल्ली एयरपोर्ट समेत देशभर के 40 एयरपोर्ट में बम विस्फोट होने की धमकी मिल गई। इसके बाद दिल्ली के अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। अभी 3 दिन पहले दिल्ली और इससे सटे शहरों में मॉल्स को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया। इसके चलते पूरी राजधानी, स्कूलों, अस्पतालों और एयरपोर्ट को कड़ी निगरानी में रखा गया है।
यह भी पढ़ें:Instagram फ्रेंड की हवस का शिकार बनी नाबालिग, महाराष्ट्र-गुजरात में कई बार किया रेप
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
1 hr agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
2 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
5 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
7 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
7 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
8 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
9 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines