हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Air India फ्लाइट में बम की धमकी, 107 पैसेंजर्स लेकर दिल्ली से विशाखापत्तनम जा रहा था प्लेन

Bomb Threat Call to Airport: एयरपोर्ट स्टाफ को फ्लाइट में बम होने का कॉल आया तो हड़कंप मचा गया। आनन फानन में रनवे पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, पुलिस, सिक्योरिटी, बम और डॉग स्कवाड को तैनात किया गया। उसके बाद क्या हुआ, आइए जानते हैं…

विज्ञापन
Air India Flight

Air India Flight Bomb Threat: एयर इंडिया की फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली तो एयरलाइन, एयरपोर्ट स्टाफ और पैसेंजर्स में हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की दिल्ली से विशाखापत्तनम जा रही फ्लाइट में बम होने की धमकी भरा कॉल आया, लेकिन यह धमकी झूठी निकली। घटना मंगलवार देररात करीब एक बजे की है। धमकी भरा फोन विशाखापत्तनम एयरपोर्ट स्टाफ को तब आया, जब फ्लाइट हवा में थी। इसलिए विशाखापत्तनम में लैंड होते ही फ्लाइट को घेरकर बम और डॉग स्कवाड के साथ चेकिंग की गई। पैसेंजर्स को रेस्क्यू करके सेफ जोन में ले जाया गया। पैसेंजर्स का सामान भी खंगाला गया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। मामले की विशाखापत्तनम एयरपोर्ट डायरेक्टर एस राजा रेड्डी ने की। उन्होंने ही पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज कराया है।

 

दिल्ली पुलिस और एयरपोर्ट स्टाफ को आया कॉल

विशाखापत्तनम एयरपोर्ट डायरेक्टर एस राजा रेड्डी ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट A1471 ने दिल्ली से विशाखापत्तनम के लिए देररात उड़ान भरी थी, लेकिन जैसे ही फ्लाइट टेकऑफ हुई, दिल्ली पुलिस और एयरपोर्ट स्टाफ को एक कॉल आया। फोन करने वाले अपना नाम नहीं बताया, लेकिन उसने फ्लाइट में बम होने की बात कही। उसने धमकी दी कि एयर इंडिया की जो फ्लाइट अभी टेकऑफ हुई है, उसके अंदर बम है। फ्लाइट लैंड होते ही बम फट जाएगा और सारे लोग मारे जाएंगे। बचा सकते हो तो बचा लो। फोन कॉल रिसीव होते ही एयरपोर्ट स्टाफ हड़बड़ा गया। वहीं दिल्ली पुलिस भी बम और डॉग स्कवाड के साथ मौके पर पहुंची। एयरपोर्ट में इमरजेंसी कॉल देकर यात्रियों को कहा गया कि वे एयरपोर्ट के अंदर ही रहें। साथ ही उनके सामान और एयरपोर्ट का कोना-कोना खंगाला गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:जेल में मची भगदड़, 129 कैदियों की मौत; सलाखें तोड़कर फरार होने की कोशिश में भीषण हादसा

पुलिस ट्रेस कर रही धमकी देने वाले का फोन नंबर

डायरेक्टर रेड्डी के अनुसार, दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने एयर इंडिया एयरलाइन के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और उन्हें अलर्ट किया। इस बीच जैसे ही फ्लाइट लैंड हुई, उसे घेर लिया गया, लेकिन गहन जांच के बाद भी जब प्लेन के अंदर कुछ नहीं मिला तो पुलिस ने इसे फेक कॉल समझा। पैनिक क्रिएट करने के लिए किसी ने शरारत की थी। दिल्ली से विशाखापत्तनम जाने वाली एयर इंडिया की इस फ्लाइट में 107 पैसेंजर्स सवार थे, जिनमें मामला जानने के बाद आक्रोश देखा गया। वहीं देररात ही पूरी सुरक्षा के बीच फ्लाइट को वापस दिल्ली रवाना किया गया, लेकिन पुलिस धमकी देने वाले शख्स की तलाश में जुटी है। उस नंबर को ट्रेस किया जा रहा है, जिससे कॉल आया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:11 लोग स्कूल बस ने कुचले; मरने वालों में 5 स्टूडेंट्स, जानें भीषण हादसा कहां और कैसे हुआ?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola