Air India Flight Bomb Diverted To Canada: एक के बाद एक 4 विमानों में बम की सूचना से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से शिकागो जा रहे एयर इंडिया के विमान में बम ब्लास्ट की सूचना से हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की AI 127 फ्लाइट में बम की धमकी मिली है। जिसके बाद उसे कनाडा डायवर्ट कर दिया गया। विमान को कनाडा के इकालुइट इंटरनेशन एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा। यह धमकी सोशल मीडिया के जरिए भेजी गई थी।
एयर इंडिया ने जारी किया बयान
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस मामले पर बयान जारी किया है। बयान के अनुसार, कई ऑपरेटरों को कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए धमकी दी गई हैं। इसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट करने का फैसला लिया गया। बता दें कि दिन में एक और विमान में बम ब्लास्ट की धमकी मिली थी। दिन में अयोध्या से बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में बम की धमकी दी गई थी। जिसके बाद फ्लाइट में देरी हुई। इस फ्लाइट में 132 यात्री सवार थे। यह विमान जयपुर से आ रहा था। अयोध्या में हॉल्ट के बाद इसे बेंगलुरु जाना था।
इन 4 विमानों में बम की धमकी
सोशल मीडिया पर चार विमानों को धमकी दी गई है। जिसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से अयोध्या और बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट संख्या IX765, स्पाइसजेट की दरभंगा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट संख्या SG116, अकासा एयर की सिलीगुड़ी से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट संख्या QP 1373 और एयर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जाने वाली फ्लाइट संख्या AI 127 शामिल हैं।
एक ही दिन में दूसरी बार बम की धमकी
बता दें कि पिछले दो दिनों में फ्लाइट्स में बम की 5 धमकियां सामने आ चुकी हैं। जिससे जांच एजेंसियां सतर्क हैं। एयर इंडिया ने कहा है कि जिस विमान को डायवर्ट किया गया है, उसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
ये भी पढ़ें: देश में क्यों फेल हो रहे एग्जिट पोल? चुनाव आयोग ने बताया पूरा सच
एयरपोर्ट पर एजेंसियां एक्टिव
एयर इंडिया के अनुसार, सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के अनुसार फ्लाइट संख्या AI 127 और यात्रियों की फिर से जांच की जा रही है। एयर इंडिया ने यात्रियों की मदद के लिए एयरपोर्ट पर एजेंसियों को एक्टिव कर दिया है। विमान कंपनी के अनुसार, यात्रियों को हुई परेशानी और असुविधा के लिए खेद है। हम एयरलाइन को हुए नुकसान की भरपाई के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में उपचुनाव का ऐलान, तारीख समेत यहां देखें सभी सीटों की लिस्ट
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
5 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
10 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines