क्रू मेंबर की एक हरकत से शर्मिंदा हुआ एयर इंडिया, पैसेंजर से मांगनी पड़ी माफी

Air India Flight

Air India Flight

Air India Flight Ashamed Due To Crew Member Act: एयर इंडिया एक बार फिर विवाद में फंस गई है। क्रू मेंबर की एक हरकत के कारण एयर इंडिया को पैसेंजर से माफी मांगनी पड़ी। नई दिल्ली टू सैन फ्रांसिस्को की फ्लाइट में एक पैसेंजर ने इतना बवाल काटा कि कंपनी शर्मिंदा हो गई। इस घटना के लिए कंपनी ने माफी भी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्स्ट एड किट नहीं होने के आरोप लगाए

दरअसल, केबिन क्रू मेंबर से पैसेंजर पर गलती से कॉफी गिर गई थी। यात्री अपनी 83 वर्षीय सास और 4 साल के बेटे के साथ फ्लाइट AI-173 सफर कर रहा था। 16 घंटे की फ्लाइट थी, लेकिन क्रू मेंबर ने सास के ऊपर कॉफी गिरा दी, जिस वजह से उसे काफी दर्द हुआ। वह बुरी तरह दर्द से कराह रही थी। ऊपर से फ्लाइट में क्रू मेंबर के पास फर्स्ट एड किट भी नहीं थी।

यह भी पढ़ें: नमाज के लिए अलग जगह नहीं है तो कौनसे अधिकार का उल्लंघन होगा… एयरपोर्ट पर अलग कमरे की मांग पर भड़का हाईकोर्ट

विज्ञापन

कंपनी ट्रेनिंग कराएगी, SOP जारी करेगी

मामले में अपना पक्ष रखते हुए एयर इंडिया ने कहा कि घटना पर अफसोस है। गलती से कॉपी पैसेंजर पर गिर गई थी, लेकिन फर्स्ट एड दिया गया था। फ्लाइट में मौजूद डॉक्टर ने भी पैसेंजर को ट्रीट किया था। फिर भी हम घटना सबक लेते हैं। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए केबिन क्रू मेंबर्स की ट्रेनिंग कराएंगे। साथ ही एक नियमावली (SOP) भी जारी करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ