दिल्ली एयरपोर्ट पर 'खूनी जंग', सिर्फ कतार बदलने पर पायलट ने यात्री को किया लहूलुहान, AI Express ने किया सस्पेंड

दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी हंगामा देखने को मिला। मामूली कहानसुनी में एक पायलट ने यात्री को पीट दिया। मामले में एयरलाइन ने कार्रवाई करते हुए पायलट को सस्पेंड कर दिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Air India Express suspends pilot Captain Virendra
विज्ञापन

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर देर रात अजीब वाख्या देखने को मिला। एक पायलट ने यात्री पर जानलेवा हमला किया। इससे यात्री के मुंह से खून तक निकल आया। कहा सुनी सिर्फ कतार बदलने से हुई थी। पायलट पर आरोप लगा कि यात्री ने जांच के लिए कतार बदली तो पायलट ने तो टोका। इसके बाद बहस शुरू हुई और बात हाथापाई तक तक आ गई। मामले में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल को सस्पेंड कर दिया है।

बता दें कि यात्री अंकित दीवान अपने परिवार के साथ कल दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। टी1 से उन्हें एयरपोर्ट में जाना था। यात्री ने कहा कि एयरपोर्ट पर कर्मचारियों ने उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा जांच की लेन में जाने के लिए कहा, क्योंकि यात्री के साथ एक चार महीने का बच्चा स्ट्रोलर में था। वहां इंडिगो की फ्लाइट से बेंगलुरु जा रहे कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल भी थे। यात्री ने आरोप लगाया कि पायलट वीरेंद्र ने लाइन बदलने के लिए उन्हें टोका। इसके बाद कहासुनी हो गई। इतने में पायलट ने यात्री पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

यात्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दीवान ने लिखा कि वह इतने घायल हो गए कि उन्हें डॉक्टर से मिलना पड़ा। कहा कि उनकी 7 साल की बेटी ने पिता पर बेरहमी से हमला होते देखा, अभी भी सदमे में है और डरी हुई है। यात्री ने सवाल उठाया कि मुझे समझ नहीं आता कि डीजीसीए और एयर इंडिया एक्सप्रेस ऐसे पायलटों को उड़ान भरने की अनुमति कैसे दे सकते हैं। अगर वे झड़प में भी शांत नहीं रह सकते, तो क्या आसमान में सैकड़ों लोगों की जान की जिम्मेदारी उन पर सौंपी जा सकती है?

मामले में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने संज्ञान लिया है। एयरलाइन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर हुई इस घटना पर हमें गहरा खेद है, जिसमें हमारे एक कर्मचारी ने, जो किसी अन्य एयरलाइन में यात्री के रूप में यात्रा कर रहा था, को प्रताड़ित किया गया। संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से आधिकारिक कर्तव्यों से हटा दिया गया है और गहन जांच होने तक उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ