---विज्ञापन---

देश

दिल्ली में 129 उड़ानें रद्द, एयरलाइंस और एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, एविएशन मिनिस्ट्री ने भी दिए दिशा-निर्देश

Air India Advisory: देशभर में घनी धुंध का कहर जारी है और कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी है. इसे देखते हुए इंडिगो और एअर इंडिया ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. दोनों एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे ट्रिप प्लान करने से पहले या फ्लाइट लेने को घर से निकलने से पहले स्टेट्स अपडेट जरूर ले लें.

Airlines Advisory for Passengers: एअर इंडिया और इंडिगो एयरलाइन ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेट्स जरूर पता कर लें. घने कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी होने से फ्लाइट लेट हो सकती है या कैंसिल हो सकती है, इसलिए यात्रियों से अनुरोध है कि वे एयरलाइन स्टाफ को सहयोग करें और धैर्य बनाए रखें, सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगी.

दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी

दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कि है कि खराब मौसम और घनी धुंध के कारण उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. इसलिए यात्रियों से अनुरोध है कि वे एयरपोर्ट स्टाफ को सहयोग करें और धैर्य बनाए रखें. अपनी उड़ानों का स्टेट्स जानने के लिए एयरलाइन से संपर्क करें.

---विज्ञापन---

इंडिगो एयरलाइन की एडवाइजरी

इंडिगो एयरलाइन ने भी अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि रांची, जम्मू और हिंडन एयरपोर्ट पर कम दृश्यता और कोहरे के कारण उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है. मौसम पर कड़ी नजर रख रहे हैं. लोगों को सुरक्षित और सुगम तरीके से उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं. कृपया अपनी उड़ान की स्थिति पर अपडेट लेते रहें. एयरलाइन पूरा सहयोग करेगी, यात्रियों से भी सहयोगी की अपेक्षा है.

एअर इंडिया की एडवाइजरी पढ़ें

एअर इंडिया एयरलाइन ने एडवाइजरी जारी करके लोगों को बताया है कि दिल्ली और उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के कारण दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़, लखनऊ, वाराणसी और पटना एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित होने की संभावना है, जिसका असर पूरे नेटवर्क पर पड़ेगा. एयरलाइन की ग्राउंड टीमें यात्रियों की सहायता करने के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी. कोहरे की अवधि के दौरान यात्रियों को ‘फॉगकेयर पहल’ के तहत अग्रिम अलर्ट मिलते रहेंगे.

---विज्ञापन---

बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के फ्लाइट बदलने का मौका या बिना किसी जुर्माने के रिफंड यात्रियों को मिलेगा. इसलिए यात्रियों से अनुरोध है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकले से पहले एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी उड़ान की स्थिति की जांच कर लें. एयरलाइन की यात्रियों से अपील है कि वे धैर्य बनाए रखें और समझदारी से काम लें. यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और भलाई एयरलाइन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. यात्रियों से भी सहयोग की अपेक्षा है.

---विज्ञापन---

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की सलाह

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी एडवाइजरी जारी की है और कोहरे के कारण कम दृश्यता की स्थिति को समझते की सलाह दी है. मंत्रालय ने कहा है कि कोहरे के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है. यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा ज्यादा जरूरी है. इसे ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस यात्री सुविधा मानदंडों का सख्ती से पालन करें. DGCA को सभी एयरलाइंस की कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया है.

एयरलाइंस को दिए गए हैं ये निर्देश

  • यात्रियों को फ्लाइट के बारे में समय पर और सटीक जानकारी दें
  • लंबी देरी होने पर भोजन और जलपान की व्यवस्था करें
  • रद्द होने की स्थिति में पुनः बुकिंग या रिफंड करें
  • समय पर चेक-इन के बाद बोर्डिंग से इनकार न करें
  • रूट बदलने के दौरान और दिव्यांग व्यक्तियों (PwDs) को सहायता दें
  • समय पर रिफंड, सामान की सुविधा और प्रभावी शिकायत निवारण करें

First published on: Dec 20, 2025 07:18 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola