टेकऑफ के बाद फिर दिल्ली एयरपोर्ट लौटी फ्लाइट, सामने आई ये वजह

23 जून को दिल्ली से जम्मू के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX2564 को उड़ान के कुछ ही देर बाद तकनीकी कारणों से दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि GPS हस्तक्षेप की संदिग्ध घटना सामने आने के बाद फ्लाइट को एहतियातन वापस लाया गया।

Air India Express

एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट दिल्ली से वापस लौटी (फोटो सोर्स- ANI)

दिल्ली से जम्मू के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को वापस एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा। बताया का जा रहा है कि 23 जून को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX2564 ने दिल्ली से उड़ान भरी लेकिन कुछ ही देर बाद वह एयरपोर्ट वापस लौट आई।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण विमान दिल्ली वापस लौट आया है। इसके बाद यात्रियों को जम्मू तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने क्या कहा?

उड़ान भरने के बाद विमान के दिल्ली वापस लौटने पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि हमारी दिल्ली-जम्मू उड़ान को GPS हस्तक्षेप की संदिग्ध घटना के बाद एहतियात के तौर पर दिल्ली वापस लाया गया। इसके बाद, यात्रियों को जम्मू भेजने के लिए एक वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की गई। इस असुविधा के लिए खेद है। कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में उड़ान भरते समय ऑपरेटरों द्वारा GPS सिग्नल हस्तक्षेप की घटनाओं की सूचना मिली है।

एअर इंडिया के विमान में बिमार हुए यात्री

एअर इंडिया की तरफ से बताया गया कि लंदन हीथ्रो से मुंबई जाने वाली फ्लाइट AI130 में सवार पांच यात्रियों और दो क्रू सदस्यों ने उड़ान के अलग-अलग चरणों में चक्कर आने और मतली महसूस होने की शिकायत की। फ्लाइट सुरक्षित तरीके से मुंबई में उतरी, जहां हमारी मेडिकल टीमें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए तैयार थीं।

लैंडिंग के बाद बीमार महसूस कर रहे दो यात्रियों और दो केबिन क्रू सदस्यों को जांच के लिए मेडिकल रूम में ले जाया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। एयरलाइन्स की तरफ से कहा गया है कि हम घटना की जांच कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ