एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक्शन, क्रू मेंबर्स को थमाए टर्मिनेशन लेटर, मैनेजमेंट ने आज शाम बुलाई अहम मीटिंग

Air India Express Crisis: एयर इंडिया एक्सप्रेस में संकट गहरा गया है। एयरलाइन ने बड़ा एक्शन लेते हुए केबिन क्रू मेंबर्स टर्मिनेट कर दिए हैं। एयरलाइन हड़ताली कर्मियों से बात करने के लिए तैयार है। इसके लिए आज शाम बेहद अहम मीटिंग भी बुलाई गई है।

Air India Express Crisis Cabin Crew Members Strike

एयर इंडिया एक्सप्रेस के केबिन क्रू मेंबर्स हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे संकट गहराया है।

विज्ञापन

Air India Express Action Against Strikers: केबिन क्रू मेंबर्स के अचानक मास लीव पर चले जाने से एयर इंडिया एक्सप्रेस मैनेजमेंट ने नाराजगी जताई है और हड़तालियों पर सख्त एक्शन लिया है। एयरलाइन मैनेजमेंट ने कुछ केबिन क्रू मेंबर्स को टर्मिनेशन लेटर थमा दिए हैं। साथ ही आज शाम एयरलाइन मैनेजमेंट और हड़ताली केबिन क्रू मेंबर्स के बीच दिल्ली के टाउन हॉल में अहम बैठक भी होने वाली है।

क्योंकि एयरलाइन का कहना है कि हड़ताल पर गए केबिन क्रू मेंबर्स खुलकर अपनी बात रखें। मीटिंग में आकर मैनेजमेंट से डिस्कस करें। मास सिक लीव पर पुनर्विचार करें और पैसेंजर्स को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लें। एयरलाइन मैनेजमेंट बात करने के लिए तैयार है। 90 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं। 200 से ज्यादा केबिन क्रू मेंबर्स सीक लीव पर चले गए हैं। इससे पैसेंजर्स को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट, क्यों छिड़ा विवाद?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस में चल रहे संकट पर देश के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने संज्ञान लिया है। साथ ही विवाद को लेकर एयरलाइन से डिटेल रिपोर्ट भी मांगी है। ऐसे में एयरलाइन आज हड़ताली केबिन क्रू मेंबर्स से बात करने के बाद रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। बता दें कि मंगलवार शाम को अचानक एयरलाइन के केबिन क्रू मेंबर्स सिक लीव पर चले गए।

कंपनी की ओर से CEO आलोक सिंह ने बयान जारी करके बताया गया कि क्रू मेंबर्स ने बीमारी को कारण बताकर लीव ली है। 100 से ज्यादा केबिन क्रू मेंबर्स ने फ्लाइटों के उड़ान भरने से ठीक पहले बीमार होने का कारण बताते हुए कंपनी को लेटर दिया और ड्यूटी से रिलीव हो गए। इस वजह से एयरलाइन को ऐन मौके पर करीब 100 फ्लाइट रद्द करनी पड़ीं। हालांकि पैसेंजर्स को रिफंड देने का वादा किया गया है, लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने से उन्हें काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

कब तक प्रभावित रह सकती हैं फ्लाइट्स?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन के CEO आलोक सिंह ने बयान जारी किया है कि अभी कुछ दिन पैसेंजर्स को परेशानी उठानी पड़ेगी। हालांकि आज हड़ताली केबिन क्रू मेंबर्स की बैठक बुलाई है और उसमें विवाद सुलझने की उम्मीद है। फिर भी पैसेंजर्स यह सोचकर चलें कि अभी फ्लाइट्स कुछ दिन कैंसिल रहेंगी। कंपनी पैसेंजर्स को रिफंड देगी और अगर वे चाहेंगे तो उनकी फ्लाइट को री-शेड्यूल भी किया जाएगा। इसके लिए उनसे कोई एक्स्ट्रा फीस भी नहीं ली जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ