DGCA Notice To Air India : डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयर इंडिया को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है। गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एक फ्लाइट का घंटों इंतजार करने के दौरान कुछ यात्री बेहोश हो गए थे। इन यात्रों को दिल्ली की भीषण गर्मी में बिना एसी के फ्लाइट का इंतजार करना पड़ा था। इस घटना और फ्लाइट में देरी को लेकर डीजीसीए ने एयरलाइन को यह नोटिस जारी किया है।
इस फ्लाइट को गुरुवार की दोपहर 3 बजकर 3 मिनट पर उड़ान भरनी थी। लेकिन यह उड़ान भर पाई शुक्रवार दोपहर 3 बजे के बाद। बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट्स की इस सप्ताह में दूसरी बार लंबी देरी हुई है। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीजीसीए के नोटिस में कह गया है कि बोर्डिंग न हो पाने पर एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर एयर इंडिया ने नियमों का उल्लंघन किया है।
उत्तर नहीं दिया तो होगी एकपक्षीय कार्रवाई
नोटिस में यह भी कहा गया कि एयर इंडिया बार-बार यात्रियों की देखभाल करने और नियमों का पालन करने में असफल रही है। एयरलाइन से यह बताने को कहा गया है कि इस घटना को लेकर उसके खिलाफ क्यों एक्शन नहीं लिया जाना चाहिए। डीजीसीए ने नोटिस का जवाब देने के लिए एयर इंडिया को 3 दिन का समय दिया है। इसने कहा है कि अगर तय अवधि में उत्तर नहीं मिला तो मामले को एकपक्षीय कार्रवाई के लिए आगे बढ़ा दिया जाएगा।
यात्रियों ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
सैन फ्रांसिस्को की इस फ्लाइट के एक यात्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि एयर इंडिया, प्लीज मुझे और मेरे जैसे अन्य पैरेंट्स को जो बोर्डिंग एरिया में फंसे हुए हैं उन्हें घर जाने की अनुमति दीजिए। यह फ्लाइट 8 घंटे से ज्यादा समय से लेट है। लोग बिना एसी के बैठने के लिए मजबूर हैं। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि एयर इंडिया यात्रियों को होटल ले गई है। रात 2 बजे के करीब कमरा मिला। एक और बोर्डिंग पास दिया गया है।
ये भी पढ़ें: फेमस फिल्ममेकर के सामान के साथ हुई छेड़छाड़, Air India को लगी फटकार
ये भी पढ़ें: Air India पर फूटा भाजपा के नेता का गुस्सा बोले- ‘सबसे खराब बिजनेस क्लास’
ये भी पढ़ें: Air India की फ्लाइट में बम की अफवाह, टॉयलेट में टिशू पेपर पर मिला मैसेज
संबंधित खबरें
12 डिटेंशन सेंटर, बैरिकेडिंग, बॉर्डर सील...CJP प्रदर्शन रोकने का मेगा प्लान
14 mins agoLIVE: आज दिल्ली में जंतर-मंतर पर CJP का विरोध प्रदर्शन, 38000 जवान तैनात
47 mins agoमहिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
8 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
9 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
10 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
10 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
10 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
11 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines