---विज्ञापन---

देश angle-right

आसमान की रानी! एयर इंडिया बोइंग 747 ने भरी अपनी आखिरी उड़ान

Air india boeing 747 takes off last flight: 2023 में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया के बोइंग 747 प्लेन को रिटायर कर दिया था। जिसके बाद आज प्लेन ने मुंबई एयरपोर्ट से अपनी अपनी आखिरी उड़ान भरी। बता दें 9 फरवरी 1969 को इस विमान ने अपनी पहली उड़ान भरी थी

---विज्ञापन---

Air india boeing 747 takes off last flight: एयर इंडिया के बोइंग 747 प्लेन ने सोमवार को अपनी आखिरी उड़ान भरी। प्लेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अमेरिका के लिए रवाना हुआ। दरअसल, 2023 में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने पुराना होने के बाद इस विमान को रिटायर कर दिया था। गौरतलब है कि कभी बोइंग 747 को आसमान की रानी कहा जाता था। ये देश और देश से बाहर लगभग सभी मालवाहक उड़ानों में यूज किया जाता था। अधिक स्पेस के चलते लंबी दूरी के सफर के लिए ये बिलकुल मुफीद था।

---विज्ञापन---

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

एयर इंडिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट कर खुद इसकी जानकारी दी। एयर इंडिया ने पोस्ट में लिखा कि आज हम मुंबई से प्रस्थान करने वाली अपनी आखिरी ‘आसमान की रानी’, बी747 को अलविदा कह रहे हैं। आगे पोस्ट में लिखा की इसके साथ ही शानदार उड़ानों के युग का अंत हो रहा है, बोइंग 747 का धन्यवाद। हम आपकी प्रतिष्ठित उपस्थिति को हमेशा याद रखेंगे। इसके साथ ही एयर इंडिया ने मुंबई हवाई अड्डे से प्लेन के रवाना होने और उसे अलविदा करने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की।

इस दिन हुई थी एयर इंडिया को पहले बोइंग 747 प्लेन की डिलीवरी

जानकारी के अनुसार टेकऑफ के बाद पायलट ने प्लेन से विंग वेव का किया। बता दें विंग वेव रिटायर हो रहे प्लेन के सम्मान में होता है। गौरतलब है कि साल 1968 में बोइंग का पहला 747 विमान बनकर तैयार हुआ था। जिसके बाद टेस्टिंग के बाद 9 फरवरी 1969 को इस विमान ने अपनी पहली उड़ान भरी थी। डीजीसीए के मुताबिक एयर इंडिया को पहले बोइंग 747 प्लेन की डिलीवरी 22 मार्च 1971 को की गई थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Neha Hiremath Murder: नेहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, हत्यारे ने 30 सेकंड में किए 14 वार

First published on: Apr 22, 2024 10:55 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola