Neha Hiremath Murder: नेहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, हत्यारे ने 30 सेकंड में किए 14 वार

Neha Hiremath Murder postmortem report : सोमवार को मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। कर्नाटक पुलिस सूत्रों के अनुसार अधिक खून बहनें और गर्दन की नस कटने से नेहा की मौत हुई है। इतना ही नहीं गुस्साए फैजल ने महज 30 सेकंड में ही नेहा के शरीर पर कुल 14 बार चाकू से वार किया था।

neha hiremath, murder, faiyaz, knife, post mortem report, karnataka police

नेहा हिरेमथ और उसका हत्यारोपी फयाज।

विज्ञापन

Neha Hiremath Murder postmortem report : कर्नाटक के हुबली में नेहा हिरेमथ की हत्या में सोमवार को चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दरअसल पुलिस जांच में पता चला है कि हत्यारे फैजल कोंडिकोप्पा ने पहले नेहा की छाती पर चाकू से पहला वार किया था, इसके तुरंत बाद उसने चाकू से दूसरा वार उसके पेट में किया था। जब नेहा जमीन पर गिर पड़ी और उसका खून बहने लगा तो फैजल रुका नहीं उसके एक के बाद एक उसके गर्दन, पेट और शरीर के अलग-अलग अंगों पर कुल करीब 14 बार उसे चाकूओं से बुरी तरह गोद डाला। बता दें इस हत्याकांड को लेकर कर्नाटक की राजनीति गरमाई हुई है। बीजेपी कार्यकर्ता इसे लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया नेहा की मौत का कारण 

सोमवार को मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। कर्नाटक पुलिस सूत्रों के अनुसार अधिक खून बहनें और गर्दन की नस कटने से नेहा की मौत हुई है। इतना ही नहीं गुस्साए फैजल ने महज 30 सेकंड में ही नेहा के शरीर पर कुल 14 बार चाकू से वार किया था। रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि फैजल ने बेरहमी से नेहा की पिटाई की, जब नेहा जमीन पर गिरी तो उसके गर्दन पर कई बार वार किए गए। गर्दन पर पहला वार होते ही उसकी नस फट गई थी।

गर्दन काटने की कोशिश की

पुलिस सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गर्दन को धड़ से अलग करने का भी प्रयास किया गया लेकिन हत्यारा ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सका। गर्दन पर मल्टीपल निशान यह तस्दीक करते हैं कि उसे काटने की कोशिश हुई है। बता दें नेहा हिरेमथ हुबली के बीवीबी कॉलेज में एमसीए की थी। इस दौरान उसके साथ फैयाज भी पढ़ता था। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच दोस्ती थी, कॉलेज के बाद दोनों मिल नहीं पाते थे। वहीं, लड़की के परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने नेहा को फैजल से दूरी बनाने का निर्देश दिए थे। परिजनों का ये भी आरोप है कि फैजल धर्म बदलकर नेहा से शादी करना चाहता था। विरोध करने पर वह नेहा को डराता-धमकाता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ