वायुसेना ने मिग-21 फाइटर की उड़ान पर लगाई रोकी, राजस्थान में क्रैश के बाद लिया गया यह फैसला
Edited By Amit Kasana

File photo
Edited By Amit Kasana

File photo
MIG 21: भारतीय वायु सेना ने लड़ाकू विमान मिग-21 की पूरी फ्लीट के उड़ान भरने पर रोक लगा दी है। 8 मई को राजस्थान के हनुमानगढ़ में मिग-21 फाइटर जेट क्रैश होने के बाद यह निर्णय लिया गया है। इस हादसे की जांच पूरी होने तक यह रोक लगी रहेगी।
एयरफोर्स अधिकारियों ने कहा है कि राजस्थान हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एहतियातन तब तक मिग 21 विमान उड़ान नहीं भर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक राजस्थान में मिग-21 क्रैश हुआ था। इस भीषण हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई थी।
60 के दशक में बना मिग-21 अपने समय में सबसे तेज गति से उड़ान भरने वाला पहला सुपरसोनिक लड़ाकू विमान था। इसका इस्तेमाल दुनियाभर के करीब 60 देशों ने किया है। फिलहाल एयरफोर्स के बेड़े मे कुल 31 कॉम्बेट एयरक्राफ्ट स्क्वाड्रन हैं। जानकारी के अनुसार फिलहाल एयरफोर्स में मिग-21 की 3 स्क्वाड्रन हैं। इन्हें 2025 की शुरुआत तक धीरे-धीरे रिटायर करने की योजना है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: