नई दिल्ली: पीएम मोदी ने जपाना के हिरोशिमा में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की है। रूस के साथ जंग के बीच ये पहली बार है जब दोनों देश के प्रमुख मिले हैं। मुलाकात दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहे। भारत, अमेरिका समेत दुनिया के ताकतवर नेता यहां जी7 शिखर सम्मेलन के लिए पहुंचे हुए हैं। इससे पहले पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच कई बार फोन पर बात हुई है।

विज्ञापन

इससे पहले आज प्रधान मंत्री मोदी ने अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और वियतनामी प्रधान मंत्री फाम मिन्ह चिन्ह के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। भारत और यूक्रेन के वरिष्ठ राजनयिकों के बीच विचार-विमर्श की एक श्रृंखला के बाद मोदी और ज़ेलेंस्की के बीच बैठक निर्धारित की गई थी।

विज्ञापन

यूक्रेन युद्ध दुनिया के लिए एक बड़ा मसला

वलोडिमिर जेलेंस्की से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन युद्ध दुनिया के लिए एक बड़ा मसला है। इस युद्ध का असर पूरी दुनिया पर है। मैं इसे सिर्फ एक मुद्दा नहीं मानता बल्कि मेरे लिए यह अर्थव्यवस्था, राजनीति और मानवता का मुद्दा है। भारत और मैं युद्ध के समाधान के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, करेंगे।

विज्ञापन

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर हैं

पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद पीएम मोदी और ज़ेलेंस्की के बीच यह पहली आमने-सामने की बैठक थी। पीएम मोदी अपने तीन देशों के दौरे के पहले चरण में जी7 समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को हिरोशिमा पहुंचे। शक्तिशाली समूह के वर्तमान अध्यक्ष जापान के निमंत्रण के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति भी जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल अप्रैल महीने में रूस ने विशेष सैन्य अभियान का नाम देते हुए यूक्रेन पर हमला कर दिया था। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से पीएम मोदी मोदी और जेलेंस्की के बीच कई बार फोन पर बात हुई। फोन पर यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से युद्ध रुकवाने की अपील की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ