रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, विमान में 7 लोग सवार थे. बता दें कि रांची से एक मरीज को दिल्ली लाया जा रहा था. यह हादसा झारखंड़ के चतरा में हुआ. एयर एंबुलेंस फ्लाइट दोपहर 1:37 बजे रवाना हुई थी. फ्लाइट का दिल्ली पहुंचने का निर्धारित समय शाम 4:30 बजे बताया जा रहा था. उस मरीज की मौत हो गई है जिसे इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए लाया जा रहा है. मरीज की पहचान 41 साल के संजय कुमार के रूप में हुई है जिन्हें बर्न इंजरी हुई थी. हादसे की सूचना मिलते ही चतरा जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके की ओर रवाना हो गई हैं. राज्य सरकार और DGCA इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच की तैयारी कर रहे हैं.
चतरा के एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली है और पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही स्थिति की स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी. घटनास्थल घने जंगल से घिरा इलाका बताया जा रहा है, जहां पहुंचना चुनौतीपूर्ण है.
जानकारी के अनुसार, यह एक मेडिकल फ्लाइट थी जो एक गंभीर मरीज को लेकर दिल्ली जा रही थी. विमान में कुल 7 लोग सवार थे. इनमें 01 मरीज, 01 डॉक्टर और 01 पैरामेडिक, 02 अटेंडेंट (मरीज के परिजन), 01 मुख्य पायलट (PIC) और 01 को-पायलट शामिल था.
झारखंड में क्रैश हुआ विमान, मरीज की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, आज रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट C90 एयरक्राफ्ट VT-AJV, जो मेडिकल इवैक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) के लिए सेक्टर “रांची-दिल्ली” जा रहा था, झारखंड के चतरा जिले की कसारिया पंचायत में क्रैश हो गया. इसमें दो क्रू मेंबर समेत सात लोग सवार थे. एयरक्राफ्ट ने 19:11 IST पर रांची से उड़ान भरी थी. कोलकाता से संपर्क होने के बाद, 19:34 IST पर एयरक्राफ्ट का कोलकाता से संपर्क और RADAR संपर्क वाराणसी से लगभग 100 NM दक्षिण-पूर्व में टूट गया. जिला प्रशासन की सर्च और रेस्क्यू टीम मौके पर है और AAIB टीम को जांच के लिए भेजा जा रहा है.
घने जंगल में हादसा, राहत कार्य चुनौतीपूर्ण
हादसे की सूचना मिलते ही चतरा जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं. चतरा के एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों से विमान गिरने की सूचना मिली है। पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचने के बाद ही स्थिति की स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी.
उच्च स्तरीय जांच की तैयारी
राज्य सरकार और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की तैयारी शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जाएगी. फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता राहत और बचाव कार्य है. विस्तृत जानकारी घटनास्थल से आधिकारिक पुष्टि के बाद ही सामने आ पाएगी.
संबंधित खबरें
भारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
23 mins agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
1 hr agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
2 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
2 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
3 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
3 hrs agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
3 hrs agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
4 hrs ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines