AIMIM leader moves court against Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में अपनी मां सोनिया गांधी को ‘नूरी’ नाम का कुत्ता गिफ्ट किया था। अब, इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के एक नेता ने बुधवार, 18 अक्टूबर को कुत्ते का नाम ‘नूरी’ रखने पर राहुल गांधी के खिलाफ प्रयागराज की एक स्थानीय अदालत में याचिका दायर की।
AIMIM नेता ने राहुल गांधी के खिलाफ दायर की याचिका
न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, AIMIM नेता मोहम्मद फरहान ने कहा कि कुत्ते के नाम ने उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है क्योंकि ‘नूरी’ शब्द विशेष रूप से इस्लाम से संबंधित है और पवित्र पुस्तक कुरान में इसका उल्लेख मिलता है।
न्यायिक मजिस्ट्रेट के कार्यालय ने एजेंसी को पुष्टि की है कि फरहान ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। AIMIM नेता के वकील मोहम्मद अली ने PTI को बताया कि उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट अविरल सिंह की अदालत का रुख किया।
वकील ने कहा कि एआईएमआईएम नेता को कुत्ते के नाम के बारे में विभिन्न समाचार पत्रों, कांग्रेस नेता के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल से पता चला। फरहान के मुताबिक, उन्होंने न्यूज चैनलों और अखबारों के जरिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कुत्ते का नाम बदलने और सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की सलाह दी थी, लेकिन उन पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
एआईएमआईएम नेता के वकील ने कहा है कि कोर्ट ने फरहान को अपना बयान दर्ज कराने के लिए 8 नवंबर को बुलाया है। उन्होंने कहा, शिकायत पर गौर करने के बाद अदालत राहुल गांधी को तलब कर सकती है।
यह भी पढ़ेंः वंशवाद पर छिड़ी जंग! हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने मां सोनिया को गिफ्ट किया कुता
अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में, राहुल गांधी ने अपनी गोवा यात्रा का एक वीडियो साझा किया था जहां वह गोवा के एक परिवार से मिले थे, जिनसे उन्हें कुत्ता मिला था। वह कुत्ते को नई दिल्ली स्थित अपने घर ले आए और अपनी मां को गिफ्ट देकर आश्चर्यचकित कर दिया।
वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं, “मैं चाहता हूं कि आप सभी हमारे परिवार के सबसे नए और सबसे प्यारे सदस्य – हमारे छोटे पिल्ला, नूरी से मिलें। वह गोवा से उड़कर सीधे हमारी बाहों में आ गई और हमारे जीवन की रोशनी बन गई। बिना शर्त प्यार और समझौता न करने वाली वफादारी – यह खूबसूरत जानवर हमें बहुत कुछ सिखा सकता है!”
संबंधित खबरें
LIVE: भूकंप के झटकों से कांपा असम का नगांव, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता
34 mins ago6 सीटों पर उपचुनाव आज, CM विजय देंगे राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
1 hr agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
9 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
9 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
11 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
11 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
13 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
14 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
15 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines