हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'SIR का फैसला किस बहुमत से लिया…', CEC ज्ञानेश कुमार विवाद में कूदे ओवैसी, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर चुनाव आयोग को घेरा है. उन्होंने बताया कि वो हमेशा से SIR का विरोध करते रहे हैं.

विज्ञापन
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद में कूदे ओवैसी, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल (Photo: ANI)

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर चुनाव आयोग को घेरा है. उन्होंने बताया कि वो हमेशा से SIR का विरोध करते रहे हैं. AIMIM प्रमुख ने SIR को लेकर लिए गए फैसले को गलत ठहराया. उन्होंने कहा- ”सुप्रीम कोर्ट ने SIR के फैसले को सही बताया, लेकिन मेरे हिसाब से ये गलत था. चुनाव आयोग के फैसले बहुमत के आधार पर होने चाहिए थे.” ओवैसी ने सवाल उठाते हुए कहा- ”चुनाव आयोग देश को बताए कि फैसले किस तरह के बहुमत से लिए गए? आपके दो चुनाव आयुक्तों ने असहमति वाले नोट दिए थे. अगर फैसले बहुमत से नहीं लिए गए, तो उनकी वैलिडिटी का क्या होगा?”

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने की बैठक, SIR को लेकर EC ने लिए कई अहम फैसले; दिल्ली-महाराष्ट्र के वोटर्स को भी मिलेगी राहत

क्या बोले ओवैसी?

हैदराबाद सांसद ने आगे कहा- ”SIR की वजह से इस देश के गरीब सबसे ज्यादा परेशान हैं, दस्तावेजों की तलाश में भाग-दौड़ करने से उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है. इससे गरीबों पर इतना भारी बोझ पड़ता है कि मुझे समझ नहीं आता कि इसे कैसे संभाला जाएगा.” AIMIM चीफ ने कहा- ”BJP सरकार को उन लोगों की स्थिति के बारे में बताना चाहिए जिनके नाम फाइनल SIR में नहीं आए. अब, उन लोगों के बारे में सोचिए जिनके नाम छूट गए. उनके बच्चों, बेटों, बेटियों या पोते-पोतियों का क्या होगा? वे अपने नाम कैसे जुड़वाएंगे? अगर उनके दादा-दादी या माता-पिता के नाम नहीं हैं, तो वे अपनी वंशावली किससे जोड़ेंगे?”

विज्ञापन

क्या है विवाद?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों के भीतर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्तियां जताई थीं. इनमें फॉर्म 6 में बदलाव और वोटर लिस्ट के डेटा सेंट्रलाइजेशन को लेकर चर्चाएं थीं. रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि फॉर्म 6 में जो बदलाव हुए, उनपर संधू और जोशी ने आपत्तियां जताई गई थीं. उन्होंने इन बदलावों को गैर-कानूनी और गलत करार दिया. हालांकि चुनाव आयोग ने इस रिपोर्ट के सामने के बाद ये सफाई दी कि EC में लिए गए फैसले सभी के सहमति से होते हैं, वैचारिक मतभेद का मतलब टकराव नहीं है. लेकिन विपक्ष इस मुद्दे को लगातार उठा रहा है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘ज्ञानेश कुमार ने ऑफर किया था BJP का टिकट’, केरलम के पूर्व मुख्य सचिव का दावा, जानें क्या बोले राहुल गांधी?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola