'पाकिस्तान चाहे जितनी भी मिसाइल परीक्षण कर ले, लेकिन...', असदुद्दीन ओवैसी ने बांग्लादेश को याद दिखाई औकात

देश में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ गई है। इस बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को लेकर बड़ा बयान दिया।

Telangana Election 2023, Telangana Assembly Election 2023, Asaduddin Owaisi, Rahul Gandhi, Telangana Elections, AIMIM president Asaduddin Owaisi, Telangana Congress manifesto, Congress, Owaisi on Congress, Owaisi on Rahul gandhi

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। हर भारतीय इस वक्त मोदी सरकार से पाकिस्तान से बदला लेने की मांग कर रहा है। इस बीच एआईएमआईएम चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने बांग्लादेश को भी उसकी औकात बताई।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को बिहार के बहादुरगंज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक विफल राष्ट्र है, और ये ताकतें भारत को कभी भी शांति से रहने नहीं देंगी। उन्हें आज मुंहतोड़ जवाब देने का समय है, ताकि आतंकवाद का ये जहर हमेशा के लिए खत्म हो जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में डाल देना चाहिए। आप जितनी मिसाइलों का परीक्षण करना चाहते हैं, कर ले, लेकिन हमेशा याद रखें कि भारत आपसे ज्यादा शक्तिशाली है और हमेशा रहेगा।

हिंदू-मुस्लिम की बात न करें लोग : असदुद्दीन ओवैसी

उन्होंने आगे कहा कि पहलगाम हमले ने देश के हर गरीब, अमीर, हर पढ़े लिखे लोग और किसान को झकझोंर रख दिया। उम्मीद करते हैं कि हमारी हुकूमत पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब देगी। कुछ मुल्क भारत से कह रहे हैं कि पाकिस्तान से बात कर लो, लेकिन तुमने रूस-यूक्रेन में क्या किया? इस मामले में हमें एक होकर खड़े होना है। ऐसे वक्त में जो लोग हिंदू-मुस्लिम की बात कर रहे हैं, वो भारत को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों की बातें सुनकर आईएसआई और पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी खुश होते होंगे।

ओवैसी ने बांग्लादेश को क्यों दिखाई औकात?

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बांग्लादेश की जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में भी एक व्यक्ति बकवास कर रहा है कि वो पूर्वोत्तर में कुछ करेगा। मैं उनसे भी कहूंगा कि आपको जो देश मिला है, वो हमारी वजह से है और अपने देश में शांति से रहो। जब कोई भारत पर उंगली उठाता है तो हम अपने सारे मतभेद भूल जाते हैं और दीवार की तरह एक साथ खड़े हो जाते हैं। आपको बता दें कि बांग्लादेश के रिटायर्ड मेजर जनरल एएलएम फजलुर रहमान ने कहा कि अगर पाकिस्तान पर भारत हमला करता है तो बांग्लादेश को पूर्वोत्तर के सात राज्यों यानी सेवन सिस्टर्स पर कब्जा कर लेना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ