तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। इससे पहले राज्य में भाषा और परिसीमन को लेकर सियासी विवाद जोरों पर हैं। इस बीच मंगलवार को दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम हुआ। दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से एआईएडीएमके के महासचिव के पलानीस्वामी ने मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी और एआईएडीएमके बीच गठबंधन हो सकता है। सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच 15 मिनट की बैठक चली। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। आइये जानते हैं इस मुलाकात के सियासी मायने क्या है?
गठबंधन के रखी खास शर्तें
सूत्रों की मानें तो राज्य में तेजी से बदलते राजनीति हालात के बीच एआईएडीएमके ने बीजेपी से गठबंधन के लिए कुछ खास शर्तें रखी हैं। एआईएडीएमके ने इस बार पर जोर दिया है कि 2026 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु में गठबंधन का नेतृत्व एआईएडीएमके करेगी। इसके साथ ही एआईएडीएमके ने प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई की भूमिका को कम करने की बात भी कही है। एआईएडीएमके चाहती है कि प्रदेश में विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व वह करें न कि बीजेपी।
ये भी पढ़ेंः नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली आज संसद में वक्तव्य देंगे, इन मुद्दों पर देंगे जवाब
समान विचारधारा वाले नेताओं को साथ आना होगा
बैठक के दौरान एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता एसपी वेलुमणि और केपी मुनुसामी ने भी हिस्सा लिया। बता दें कि पलानीस्वामी कह चुके हैं कि प्रदेश में डीएमके को हराने के लिए समान विचारधारा वाले नेताओं को साथ आना होगा। ऐसे में अब जब ये बैठक हुई है तो इसके कई मायने निकाले निकाले जा रहे हैं।
बता दें कि दोनों पार्टियों ने मतभेद के चलते 2023 में गठबंधन तोड़ दिया था। अब विधानसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियां एक बार फिर गठबंधन करना चाहती है। हालांकि इसको लेकर अभी दोनों ओर से कोई बयान सामने सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ेंः IAS नियाज खान ने ब्राह्मणों को बताया सुपर जीनियस, कहा- जैसे ही मैं इनका नाम लेता हूं…
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
12 mins agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
34 mins agoLIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
1 hr agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
2 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
9 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
9 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
10 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
12 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines