Live Updates
'अहमदाबाद में दिल दहला देना वाला हादसा हुआ', नेता प्रतिपक्ष आतिशी का बड़ा बयान
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि अहमदाबाद में जो हादसा हुआ, वो दिल दहला देने वाला था। हम उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने आए हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया, जिनके लोग घायल हैं। स्थानीय लोग, मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले लोगों की मृत्यु हुई, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का की मृत्यु हुई। उन सभी के प्रति हमारी संवेदनाएं, गुजरात के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रशासन और स्थानीय लोगों की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार हैं।
अहमदाबाद पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, घटनास्थल का करेंगे दौरा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। वे एअर इंडिया प्लेन क्रैश के दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और अहमदाबाद सिविल अस्पताल में घायलों से मिलेंगे।
'ऐसी घटना दोबारा न हो', अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर क्या बोले अखिलेश यादव?
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज में कहा कि अहमदाबाद में हुई घटना बहुत दुखद है, यह देखकर दुख होता है और आश्चर्य होता है कि ऐसा कैसे हो गया? आज के समय में जब तकनीक इतनी उन्नत है। इस पर गंभीरता से जांच की जा रही है, जब जांच रिपोर्ट आएगी तो सच्चाई सामने आ जाएगी लेकिन हम प्रार्थना करते हैं कि ऐसी घटना दोबारा न हो।
एनडीआरएफ ने बरामद किया एक और शव
अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में शनिवार दोपहर को एक और शव बरामद हुआ है। आज जब बीजे मेडिकल कॉलेज से मलबा हटाया जा रहा था तब एक शव विमान की टेल में फंसा हुआ था। जिसे अब नीचे उतारा गया है। माना जा रहा है कि यह शव एयर होस्टेस का हो सकता है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अहमदाबाद के लिए रवाना
मल्लिकार्जुन खड़गे कलबुर्गी से अहमदाबाद के लिए निकल चुके हैं। जहां पर वे क्रैश साइट का दौरा करेंगे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे।
डीएनए सैंपलिंग के बाद क्या बोले डॉक्टर?
अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद अब शव परिजनों को सौंपे जाने का इंतजार है, इसके लिए लगातार डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। इस बीच बीजे मेडिकल कॉलेज के प्रेसीडेंट डॉ. धवल गामेती का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि डीएनए का मिलान होने के बाद ही शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
आईएमए ने मेडिकल छात्रों की सहायता के लिए टाटा को लिखा पत्र
आईएमए की गुजरात शाखा ने अहमदाबाद प्लेन हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों के लिए सहायता करने का अनुरोध किया है।
जांच के लिए हॉस्टल की छत पर पहुंची जांच एजेंसियों की टीम
एनएसजी, एनडीआरएफ और सीआईएसएफ की टीमें जांच के लिए हॉस्टल की छत पर पहुंच चुकी है और मलबे की जांच कर रही हैं।
पूर्व सीएम रूपाणी को श्रद्धांजलि देने के लिए बाजार बंद
अहमदाबाद प्लेन हादसे में जान गंवाने वाले पूर्व सीएम विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मौके पर आज पूरे शहर में बाजार बंद किए गए हैं। बता दें कि रूपाणी राजकोट शहर से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने राजकोट के विकास के लिए अनेक काम किए।
डीएनए सैंपल देने पहुंच रहे प्लेन हादसे के पीड़ित
अहमदाबाद के बी.जे. मेडिकल कॉलेज का वीडियो जहां विमान दुर्घटना के पीड़ित परिवार DNA सैंपल देने पहुंच रहे हैं।
Ahmedabad Plane Crash: डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल देने आएंगे दिवंगत रूपाणी के बेटे
गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के बेटे ऋषभ रूपाणी आज ही विदेश से लौटे हैं। वे डीएनए टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल देने सुबह 11 बजे बीजे मेडिकल कॉलेज आएंगे। अब तक करीब 230 सैंपल लिए जा चुके हैं। शुक्रवार रात 224 सैंपल लिए गए थे।
Breaking News: मंत्रालय ने बनाई हाईलेवल जांच कमेटी
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हादसे की जांच के लिए एक हाईलेवल मल्टी डिसीप्लीनरी कमेटी बनाई है। यह कमेटी मौजूदा स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स और हादसों को रोकने के लिए बनाए गए दिशा-निर्देेशों की समीक्षा करेगी। इसके साथ ही आगे इस तरह की घटनाओं से कैसे निपटना है, इसको लेकर दिशानिर्देश देगी।
5 साल पहले 7 महीने तक ग्राउंडेड रहा दुर्घटनाग्रस्त विमान
अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 17 नवंबर 2019 के बाद 7 महीने तक ग्राउंडेड रहा। इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। ग्राउंडेड के समय विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्टोरेजे में रखा गया था। फिर ये 14 जून 2020 को दोबारा सर्विस में आ गया था। इसके अलावा विमान के ग्राउंडेड होने का विवरण पब्लिक डोमेन में होता है, आज तक इसका जवाब नहीं मिल पाया है।
लंदन में भारतीय समुदाय के लोगों ने श्रद्धांजलि दी
लंदन स्थित उच्चायोग के बाहर भारतीय समुदाय के लोगों ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी।
Ahmedabad News: खड़गे आज जाएंगे अहमदाबाद, मृतकों को श्रद्धांजलि देंगे
पीएम मोदी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे आज शाम को अहमदाबाद जाएंगे। जहां पर वे प्लेन क्रैश में मरने वालों को श्रद्धांजलि देंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान खड़गे क्रैश साइट पर भी जाएंगे।
Ahmedabad Plane Crash LIVE Update: अहमदाबाद प्लेन क्रेश मामले में अब तक 275 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं अब तक 7 लोगों की पहचान हो पाई है। इस बीच पायलट सुमित सभरवाल का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को भेजा गया आखिरी मैसेज सामने आया है। इसमें पायलट सुमित एटीसी को कह रहे हैं कि मेडे, मेडे, मेडे… थ्रस्ट नहीं मिल रहा। पावर कम हो रही है, प्लेन उठ नहीं रहा है। नहीं बचेंगे। विमान जिस बीजे हॉस्टल पर गिरा, उसमें हादसे के समय 60 से ज्यादा लोग मौजूद थे। इस बिल्डिंग में 5 डॉक्टर और उनके रिश्तेदारों समेत 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दूसरी ओर बीजी मेडिकल कॉलेज में मरने वाले मेडिकल स्टूडेंट और अन्य की संख्या 34 हो गई है।
अहमदाबाद में विमान हादसे से जुड़े आज के पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
20 mins agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
45 mins agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
1 hr ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
3 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
3 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
4 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
4 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
4 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
6 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines