पैसेंजर्स और केबिन क्रू की जानकारी आई सामने, प्लेन क्रैश मामले में DGCA ने दिया बयान

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से गैटविक जा रहा एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB 12 जून की दोपहर 1 बजकर 40 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसको लेकर अब DGCA का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने यात्रियों और क्रू मेंबर्स की जानकारी दी है।

Ahmedabad Plane Crash | Air India | Gujarat

एअर इंडिया की फ्लाइट ने अहमदाबाद से लंदन जाने के लिए उड़ान भरी थी।

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद से गैटविक जा रही एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक इस प्लेन में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू मेंबर्स समेत करीब 242 पैसेंजर्स सवार थे। अब इस हादसे को लेकर DGCA का बयान सामने आया है।

विज्ञापन

अहमदाबाद हादसे पर बयान देते हुए DGCA ने कहा कि ‘एअर इंडिया B787 विमान VT-ANB अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान AI-171 अहमदाबाद से गैटविक जा रहा था। विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर के पास थी. कैप्टन सुमीत सभरवाल 8200 घंटों के अनुभव वाले LTC (लाइन ट्रेनिंग कैप्टन) हैं। वहीं, सह-पायलट के पास 1100 घंटों की उड़ान का अनुभव था।

विज्ञापन

एटीसी के अनुसार, विमान ने रनवे 23 से 13: 39 IST (भारतीय मानक समय) यानी 08:09 UTC (अतंर्राष्ट्रीय समय) पर अहमदाबाद से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के तुरंत बाद पायलट ने एटीसी को ‘MAYDAY’ कॉल किया था। इस कॉल का मतलब विमान में गंभीर खतरा होना होता है। इसके बाद विमान से संपर्क नहीं हो पाया। विमान रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद हवाई अड्डे की परिधि के बाहर जमीन पर गिर गया और क्रैश हो गया। दुर्घटनास्थल से काले धुएं का गुबार निकलते हुए देखा गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ