7 साल सेवा देंगे जवान, 60% होंगे परमानेंट; नाम के साथ-साथ अग्निवीर योजना में बड़े बदलाव!

Agniveer Scheme Latest Update : देश में दो साल पहले लागू हुई अग्निवीर योजना में बड़े बदलाव हो सकते हैं। सरकार 23 जून को अग्निवीर योजना को रीलॉन्च कर सकती है। इसके तहत अब अग्निवीर भारतीय सेना में 4 साल की जगह 7 साल तक नौकरी करेंगे।

Agniveer Yojana Relaunch

Agniveer Yojana Relaunch

Sainik Saman Scheme : केंद्र की मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना के नाम बदलने के साथ-साथ इसकी समय सीमा भी बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, अब अग्निवीर योजना का नाम बदलकर सैनिक सम्मान स्कीम कर दिया जाएगा। अब अग्निवीरों की नौकरी 4 साल से बढ़कर 7 साल हो जाएगी। साथ ही उनकी एक मुश्त सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं कि अग्निवीर योजना में और क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं?

विज्ञापन

फरवरी 2024 के बाद अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुए सैनिकों को सैनिक सम्मान स्कीम का लाभ मिलेगा। सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 जून को इस स्कीम की आधिकारिक घोषणा करेंगे। सैनिक सम्मान स्कीम के तहत अब अग्निवीर सेना में 7 साल तक नौकरी करेंगे और उन्हें 22 लाख की जगह 41 लाख रुपये दिए जाएंगे। अब उनकी ट्रैनिग 22 हफ्ते की जगह 42 हफ्ते तक होगी। 30 दिन की छुट्टी बढ़कर 45 दिन हो जाएगी।

विज्ञापन

रिटायरमेंट के बाद केंद्र की नौकरी में मिलेगी छूट

विज्ञापन

अग्निवीरों को सात साल की नौकरी के बाद केंद्रीय भर्तियों में 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। साथ ही अब 25 फीसदी की जगह 60 फीसदी जवान परमानेंट होंगे। यानी 60 प्रतिशत सैनिकों को सेना में स्थायी नौकरी मिलेगी। डेथ पर 50 लाख की जगह अब 75 लाख रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने अग्निवीर योजना को मुद्दा बनाया

आपको बता दें कि शुरुआत से ही अग्निवीर योजना का विरोध हो रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने अग्निवीर योजना को बड़ा मुद्दा बनाया था और इसका जमकर विरोध किया था। केंद्र में तीसरी बार एनडीए की सरकार आने के बाद अग्निवीर योजना की फिर से समीक्षा की जा रही है। साथ ही एनडीए के घटक दलों ने इस स्कीम की समीक्षा करने की मांग की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ