Agnipath Scheme: सेना में जाने का सपना देख रहे युवाओं को सरकार एक और तोहफा देने की तैयारी में है। इस बदलाव के बाद अग्निवीरों की 4 साल की अवधि बढ़ाई जा सकती है। अभी जो इस स्कीम के नियम हैं उसके मुताबिक, 25 फीसदी अग्निवीर ही सेवा में बने रहते हैं, लेकिन इस बदलाव के बाद अब इनकी संख्या बढ़ाकर 50 फीसद कर दी जाएगी। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। इस योजना का 2022 में ऐलान किया गया था।
क्या-क्या हो सकते हैं बदलाव?
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार अग्निपथ योजना में बदलाव करने जा रही है। इसमें अग्निवीरों का वेतन भी बढ़ाया जा सकता है। मीडिया से बात करते हुए सूत्र ने बताया कि जमीन पर लड़ाकू ताकत बनाए रखने के लिए एक चौथाई बहुत कम संख्या है। सेना ने सिफारिश की है कि चार साल के अंत में अग्निवीरों का प्रतिशत बढ़कर लगभग 50 फीसद हो जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें… शहीद Agniveer पर Rahul Gandhi ने दिखाए सबूत, तो Army ने किया नया दावा, किसने-किससे झूठ कहा?
अभी तक 4 साल की सर्विस के बाद सिर्फ 25 फीसद वीरों को ही सर्विस में रखा जाता है। ये बदलाव इस योजना को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे हैं। हालांकि अभी भी इस प्रक्रिया में वक्त लग सकता है।
क्या है अग्निपथ योजना?
सशस्त्र बलों को लचीला बनाने और रक्षा पेंशन बिल को कम करने के प्रयास में केंद्र द्वारा 2022 में इस योजना को शिरू किया था। योजना के अनुसार, अग्निवीरों के नाम से जाने जाने वाले जवानों को 4 साल के अनुबंध पर सेना, नौसेना और वायु सेना में भर्ती किया जाता है। जितनी भर्तियां होती हैं उसमें से केवल 25% को ही परमानेंट किया जाता है। इस योजना के लागू होने के बाद देशभर में इसका विरोध किया गया।
हालांकि अब कहा जा रहा है कि भाजपा पर इस स्कीम को लाने के बाद युवाओं का गुस्सा था। जानकारी के मुताबिक, BJP को लोकसभा चुनावों में उन क्षेत्रों में झटका लगा है जहां रक्षा कर्मचारियों की संख्या सबसे ज्यादा है।
ये भी पढ़ें… Agniveer योजना का क्यों हो रहा सर्वे? सेना भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की हो सकती है सिफारिश
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
2 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
2 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
2 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
4 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
5 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
7 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
7 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
15 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
17 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines