Rahul Gandhi on Agniveer Scheme Slams Rajnath Singh
विज्ञापन

शहीद Agniveer पर Rahul Gandhi ने दिखाए सबूत, तो Army ने किया नया दावा, किसने-किससे झूठ कहा?

Rahul Gandhi Slams Rajnath Singh: अग्निवीर स्कीम को लेकर हो रहा बवाल अब सेना के जवाब के बाद थम सकता है। इससे पहले रात में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सवाल उठाए जाने के बाद सेना ने पोस्ट कर जवाब दिया था।

Rahul Gandhi Agniveer Scheme: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए अग्निवीर का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए लुधियाना के अग्निवीर अजय के परिवार को सेना ने मुआवजा नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि रक्षा मंत्री ने शिवजी की तस्वीर के सामने झूठ बोला।

बता दें कि रक्षा मंत्री ने लोकसभा में 1 जुलाई को राहुल गांधी के भाषण के बाद जवाब देते हुए कहा था कि अग्निवीरों के परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर मिलता है। ऐसे में राहुल की पोस्ट के तीन घंटे बाद सोशल मीडिया पर सेना ने पोस्ट कर कहा कि अजय के परिवार को मुआवजा दिया गया है। सेना ने कहा कि 98.39 लाख रुपये का मुआवजे के तौर पर दिए जा चुके हैं। ऐसे में पूरा मामला समझने के लिए देखें ये Video…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ