हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

प्रियंका गांधी के बाद राहुल गांधी ने क्यों प्रह्लाद जोशी को घेरा, जानिए क्या है पूरा मामला?

राहुल गांधी ने भी प्रह्लाद जोशी की निंदा करते हुए उनपर दुष्कर्मियों को बचाने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने कहा- ”रेपिस्ट का बचाव करने वाले व्यक्ति से ज़्यादा घटिया और कोई नहीं हो सकता.

विज्ञापन
Credit: Social Media

लोकसभा में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सवाल उठाए, उसके बाद राहुल गांधी ने भी उनपर तीखा हमला बोला. उन्होंने प्रह्लाद जोशी की निंदा करते हुए उनपर दुष्कर्मियों को बचाने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने कहा- ”रेपिस्ट का बचाव करने वाले व्यक्ति से ज़्यादा घटिया और कोई नहीं हो सकता. प्रह्लाद जोशी हमारे शिक्षा तंत्र और उसमें पढ़ने वाले हर छात्र का अपमान हैं. जिन संस्थानों की देखरेख अब वो करते हैं, उनमें करोड़ों युवतियां पढ़ती हैं. भारत की महिलाएं पीएम मोदी के नए शिक्षा मंत्री को कभी स्वीकार नहीं करेंगी.” उन्होने कहा- ” प्रधानमंत्री का ये रवैया अजीब है. उनकी कैबिनेट में इतने सारे लोग हैं, वो उनमें से किसी को भी चुन सकते थे. लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को चुना जो दुष्कर्मियों को बचाता है, ये वाकई हैरान करने वाला है.”

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने नए शिक्षा मंत्री को लेकर ऐसा क्या बोला? जिस पर BJP सांसदों ने किया ऐतराज, संसद में मचा हंगामा

प्रियंका गांधी ने भी जताई आपत्ति

मंगलवार को संसद के मानसून सत्र में परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के एक पुराने बयान को लेकर टिप्पणी की थी. प्रियंका गांधी के इस बयान पर लोकसभा में हंगामा हो गया. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि शिक्षा मंत्री को लेकर उनका बयान पूरी तरह गलत है और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी होगी. उन्होंने कहा कि ये एक तरीके से शिक्षा मंत्री के चरित्र का हनन है. रिजिजू ने कहा कि संसद में डिबेट के स्तर को ना गिराएं. प्रियंका गांधी के बयान पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने से रोका. इस पूरे बवाल के बाद संसद के रिकॉर्ड से प्रियंका गांधी का बयान डिलीट कर दिया गया.

विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने और क्या कहा?

प्रियंका गांधी ने कहा कि पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, बल्कि पूरा देश पूछ रहा है कि उन्हें छात्रों की आवाज दबाने का हक किस ने दिया. प्रियंका गांधी ने कहा कि छात्रों को देश की शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा नहीं रहा. 20 मार्च को जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई बर्बरता पर भी प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि क्या संसद पर प्रदर्शन करने वाले छात्र आतंकवादी थे, जो उनपर गोलियां चलाईं और लाठियां बरसाईं गईं. कांग्रेस सांसद ने इसपर पीएम मोदी से जवाब मांगा.

ये भी पढ़ें: Monsoon Session LIVE Updates: अमित शाह से प्रह्लाद जोशी की मुलाकात जारी, पीयूष गोयल भी मीटिंग में मौजूद

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola