नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स का आभार व्यक्त किया। बिल गेट्स ने मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने पर पीएम मोदी की प्रशंसा की थी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 100वां एपिसोड दुनिया के कई देशों में देखा गया था।
भारत की भावना को दर्शाता है
पीएम मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया। लिखा कि मैं अपने दोस्त @BillGates को उनके प्रशंसा शब्दों के लिए धन्यवाद देता हूं। #MannKiBaat हमारी दुनिया को बेहतर बनाने के लिए भारत के लोगों की सामूहिक भावना को दर्शाता है। इसको देखकर बिल गेल्ट भी भावुक हैं।
और पढ़िए – पिता ने कहा ‘जहरीला सांप’, बेटे ने बोला ‘नालायक’: प्रियांक खड़गे का पीएम मोदी पर वार, BJP ने चुनाव आयोग से की शिकायत
बिल गेट्स ने की थी तारीफ
जानकारी के मुताबिक यह ट्वीट शनिवार को बिल गेट्स के पोस्ट के जवाब में था। बिल गेट्स ने कहा था कि मन की बात ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला आर्थिक सशक्तिकरण और सतत विकास लक्ष्यों से जुड़े अन्य मुद्दों पर समुदायों के नेतृत्व वाली कार्यवाही को उत्प्रेरित किया है। 100वें एपिसोड के लिए @narendramodi को बधाई।
न्यू जर्सी में मौजूद रहे थे जयशंकर
विदेश मंत्री (ईएएम) एस जयशंकर ने रविवार को 1.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) न्यू जर्सी में प्रवासी भारतीयों के साथ कार्यक्रम को लाइव ट्यून करने का फैसला किया। इसके बाद विदेश मंत्री ने सभी के साथ पीएम मोदी का कार्यक्रम देखा।
इस दौरान जयशंकर ने कहा कि दस साल पहले अगर उन्होंने कहा होता कि रात के 2.10 बजे सभी लोग एक जगह इकट्ठा होंगे और भारत के विदेश मंत्री आपके साथ होंगे, भारत के पीएम की बात सुनेंगे, तो आप में से कोई मुझ पर विश्वास नहीं करता।
विदेश मंत्री बोले- 100 साल पुराना है यह माध्यम
जयशंकर ने कहा कि आपको यह समझना होगा कि पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है, क्योंकि यह माध्यम 100 साल पुराना है, कहीं न कहीं पीएम मोदी और भारत के लोगों के बीच इससे एक भावनात्मक जुड़ाव हुआ है।
और पढ़िए – Karnataka Election 2023: अजब कर्नाटक की गजब राजनीति, पॉलिटिक्स में उतार-चढ़ाव का संपूर्ण विश्लेषण
कार्यक्रम में भाग लेने और प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त रूप से सुनने के लिए अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू और न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल भी शामिल हुए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
13 mins ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
1 hr agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
2 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
2 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
4 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
5 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
7 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
7 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
7 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines