नई दिल्ली से कुमार गौरव की रिपोर्टः बीजेपी 6 अप्रैल से देश भर में लोकसभा चुनाव को लेकर मेगा आउटरीच कार्यक्रम की शुरुआत करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर देश भर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर,उन्हें चुनावी जीत का मंत्र भी देंगे ।
बीजेपी के स्थापना दिवस समरोह यानी 6 अप्रैल की तैयारी देश भर में चल रही है। बीजेपी अपने स्थापना दिवस के दिन से ही लोकसभा चुनाव के प्रचार की औपचारिक शुरुआत करेगी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ इसकी शुरुआत होगी।
आउटरीच कार्यक्रम की शुरुआत करेगी बीजेपी
लोकसभा चुनाव प्रचार के पहले चरण में बीजेपी कई आउटरीच कार्यक्रम शुरू करेगी। सबसे पहले बीजेपी 6 से 14 अप्रैल तक बीजेपी सामाजिक समरसता सप्ताह मनाएगी। पीएम मोदी अपने अभिभाषण के जरिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सामाजिक समरसता का मंत्र भी देंगे।
और पढ़िए – Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल के सूरत पहुंचने से पहले कांग्रेस का ‘शक्ति प्रदर्शन’, सड़कों पर गांधी परिवार के लगे पोस्टर
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को पत्र के जरिए कहा है कि 6 अप्रैल को सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगे। जिसे राज्य, जिला, मंडल, बूथ स्तर तक के कार्यालयों में इकट्ठा होकर सुनें। पार्टी ने राज्य इकाइयों को कहा है कि हरेक बूथ पर बूथ समिति और पन्ना प्रमुख पीएम का भाषण सुनें और सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने घरों पर बीजेपी का झंडा लगाएं।
एक करोड़ ओबीसी परिवारों तक पहुंचेगी बीजेपी
इसके अलावा बीजेपी ओबीसी मोर्चा राहुल गांधी द्वारा मोदी समाज पर दिए बयान को लेकर चलाए जाने वाले कैंपेन की भी शुरुआत इस दिन यानी पार्टी के स्थापना दिवस के दिन से चलाएगी। इसके तहत एक लाख गांव में एक करोड़ ओबीसी परिवार तक बीजेपी पहुंचेगी और कांग्रेस पार्टी को ओबीसी का विरोधी साबित करने का प्रयास करेगी।
और पढ़िए – MP News: बेलेश्वर मंदिर में बावड़ी हादसे में 36 मौतों के बाद इंदौर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, खाली किया पूरा परिसर
पार्टी ने स्थापना दिवस के बहाने आम जन तक सरकार के कार्यक्रमों को पहुंचाने के लिए भी पूरी तैयारी की। पीएम के संबोधन के बाद बीजेपी के देश भर के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा और संगोष्ठी का आयोजन देश के हर जिले और तहसील स्तर पर करेंगे ।
कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे पीएम
बीजेपी ने लोकसभा के लिए इस बार बड़ा लक्ष्य तय किया है । इसके लिए समय से पहले पार्टी अपने तमाम कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में ला रही है। लिहाजा बीजेपी अपने स्थापना दिवस के दिन से चुनावी प्रचार का बिगुल फूंकने जा रही है । इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी देश भर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र भी देंगे । इसके साथ भी बीजेपी का लोकसभा चुनाव का अभियान शुरू हो जाएगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
54 mins ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
1 hr agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
2 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
5 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
7 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
8 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP सांसद राधा मोहन सिंह फिर से संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए
11 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
12 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines