ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रियंका गांधी ने एक्स पर शेयर की पोस्ट, भारतीय सेना पर जताया गर्व

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट शेयर की और भारतीय जवानों पर गर्व जताते हुए उनकी हिम्मत और हौसले को बढ़ाया। इसके साथ उन्होंने उनकी रक्षा की कामना भी की।

Priyanka Gandhi Vadra

Priyanka Gandhi Vadra

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद कांग्रेस नेता लगातार इसे लेकर अपना बयान जारी कर रहें  है। इसी बीच कांग्रेस की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट शेयर की और भारतीय जवानों की तारीफ की। बता दें कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) में मौजूद आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया है। इस हमले में कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारतीय सेना ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है। इसे लेकर कई नेताओं के बयान भी सामने आया है और बीच प्रियंका गांधी ने भी अपनी बात जनता के साथ शेयर की। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा…

प्रियंका गांधी का पोस्ट

Advertisment

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी सेना पर हमें अत्यंत गर्व है। हमारे बहादुर जवान हमारी स्वतंत्रता और अखंडता को सुरक्षित रखते हैं। भगवान उनकी रक्षा करें और उन्हें धैर्य और वीरता से चुनौतियों का सामना करने की अपार हिम्मत दें।

राशिद अल्वी का बयान

वहीं, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि बहुत बेहतर जवाब दिए जाने की जरूरत है, ये को बहुत कम है। हमारे बलों ने वही किया जो भारत सरकार ने उन्हें करने के लिए कहा था, लेकिन सवाल फिर से उठता है। क्या हर एक आतंकवादी मारा गया? क्या एक और पहलगाम नहीं होगा? पीएम मोदी ने कहा था कि आतंकवादियों की बची हुई जमीन को नष्ट कर दिया जाएगा। अगर ऐसा हुआ है, तो यह अच्छा है।

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का बयान

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की कहा आतंकवाद के खिलाफ भारत की अडिग राष्ट्रीय नीति है।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने क्या कहा? 

राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के लिए भारतीय सेना की सराहना की कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है। अगर कोई भारतीय नागरिकों को धमकाता है, तो उसका यही हश्र होगा। हमारी सेना ने फिर से यह साबित कर दिया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ