ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ ने भी अपना एक अहम रोल निभाया था, और कई आतंकी कैंप को तबाह कर दिया था. इस दौरान कई घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया था. अब पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ की तरफ से एक ऑपरेशन की शुरुआत की जा रही है जिसका नाम ऑपरेशन सर्द हवा दिया गया है.
आपको बता दें कि ऑपरेशन सर्द हवा का मकसद घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के साथ-साथ सुरक्षा को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करना होगा, क्योंकि गणतंत्र दिवस समारोह नजदीक आ रहा है. भारी ठंड और घने कोहरे का फायदा उठाकर दुश्मन देश की तरफ घुसपैठ करने या कराने की कोशिश कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें; नए साल से पहले बॉर्डर पर हाई अलर्ट, कड़ाके की ठंड में डटे BSF के बहादुर जवान, सीमा पर कड़ा पहरा
बीएसएफ सूत्र से न्यूज 24 को मिली जानकारी के मुताबिक जनवरी 2026 के शुरुआती महीनों से लेकर महीने के अंत तक इस ऑपरेशन को राजस्थान के जैसलमेर और जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान सीमा के नजदीक चलाया जाएगा.
आपको बता दें कि घुसपैठ की इनपुट मिलने के बाद बीएसएफ ने अपनी निगरानी को और ज्यादा मजबूत करने के साथ ही कई लेटेस्ट उपकरणों को भी पाकिस्तान सीमा के पास तैनात कर दिया गया है, जिसमें रडार-आधारित और सेंसर-आधारित उपकरण,लेटेस्ट गैजेट्स और हाई लेवल की मॉनिटरिंग उपकरण को शामिल किया गया है. इसके अलावा सभी मौसम में काम करने वाले ड्रोन की भी मदद बॉडर की निगरानी के लिए ली जा रही है.
हाड़ कपा देने वाली ठंड और भारी बर्फबारी को देखते हुए बीएसएफ ने ऑपरेशन सर्द हवा में हवाई निगरानी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जाएगा. इस निगरानी के दौरान ड्रोन कमांडो और ड्रोन वॉरियर्स, के साथ ही दुर्गा वाहिनी टीम की भी तैनाती की जाएगी. आपको बता दे कि दुर्गा वाहिनी ड्रोन वॉरियर की तरह काम करती है.
यह भी पढ़े; पूर्व अग्निवीरों को नए साल का तोहफा! इस अर्द्धसैनिक बल में मिलेगा 50% कोटा, क्या हैं भर्ती के नए नियम?
ऑपरेशन सर्द हवा बीएसएफ की तरफ शुरुआती साल के महीनों में चलाया जाता है. क्योंकि इसी महीने में दुश्मन देश की तरफ घुसपैठ, तस्करी, सीमा पर अवैध आवाजाही करने की कोशिश करते हैं. इसी को देखते हुए कश्मीर और राजस्थान के इलाकों में सुरक्षा चौकियां ज्यादा से ज्यादा बनाई जाती हैं ताकि किसी भी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके. सुरक्षा में तैनात जवानों की संख्या बढ़ा दी जाती है, इसके अलावा एक कंट्रोल रुम भी बनाया जाता है जिसकी मदद से पूरे इलाके की हलचल पर बारीकी से नजर रखी जाती है.
संबंधित खबरें
दशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
6 hrs ago'ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में...' कांग्रेस ने फिर उठाई मांग
7 hrs agoदिल्ली में राष्ट्रपति ने किया रावण दहन, PM बोले- 'भारत का कोना-कोना राममय'
9 hrs ago'दिवाली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं.....', CJP कार्यकर्ताओं को दीपके का संदेश
10 hrs agoविदेश में नौकरी का लालच, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का खुलासा
12 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
13 hrs ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
17 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
17 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines