ऐसा क्या हुआ, INDIA गठबंधन टूटने की होने लगी चर्चा! दो बड़े नेताओं के बयान पर उठे सवाल

India Alliance : जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत का INDIA गठबंधन को लेकर बड़ा बयान आया है।

Sunjay Raut

India Alliance : इंडिया गठबंधन के अस्तित्व पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आप के बीच चल रही खींचतान को लेकर विपक्ष के नेताओं ने चिंता व्यक्त की है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खुलकर कहा कि विपक्ष एकजुट नहीं है, इसलिए इंडिया ब्लॉक को भंग कर देना चाहिए। अब INDIA गठबंधन को लेकर शिवसेना UBT के नेता संजय राउत का भी बयान आया है।

मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ा और परिणाम भी अच्छे रहे। उसके बाद हम सभी की, खासकर कांग्रेस की जिम्मेदारी थी कि भारत गठबंधन को जीवित रखें। एक साथ बैठें और आगे की रणनीति पर चर्चा करें लेकिन लोकसभा चुनावों के बाद एक भी ऐसी बैठक नहीं हुई है। राउत ने कहा कि यह इंडिया गठबंधन के लिए सही नहीं है।

INDIA गठबंधन का अब कोई अस्तित्व नहीं?

संजय राउत ने यह भी कहा कि उमर अब्दुल्ला, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल जैसे नेता कहते हैं कि INDIA गठबंधन का अब कोई अस्तित्व नहीं है। संजय राउत ने INDIA गठबंधन को लेकर चल रहे विवाद के लिए कांग्रेस को भी जिम्मेदार ठहराया और कहा कि गठबंधन में समन्वय, चर्चा और संवाद का अभाव है।

फिर नहीं बनेगा INDIA गठबंधन

राउत ने कहा कि कोई समन्वय नहीं है, कोई चर्चा नहीं है, कोई संवाद नहीं है। इसका मतलब है कि लोगों को इस बात पर संदेह है कि भारत गठबंधन में सब कुछ ठीक है या नहीं। अगर यह गठबंधन एक बार टूट जाता है, तो INDIA गठबंधन फिर कभी नहीं बनेगा।

दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच जंग

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आमने सामने हैं। कांग्रेस के नेताओं ने आप के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। वहीं आप की नेताओं की तरफ से भी आरोप-प्रत्यारोप लगाये जा रहे हैं। दलील दी जा रही है कि गठबंधन तो लोकसभा चुनाव को लेकर हुआ था। दिल्ली के अलावा INDIA गठबंधन के सहयोगी भी कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं। संजय राउत, उमर अब्दुल्ला के बयान और दिल्ली में आप-कांग्रेस की जंग के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या INDIA गठबंधन अभी भी है?

बता दें कि इससे पहले जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि अगर गठबंधन केवल लोकसभा चुनावों के लिए है तो इसे खत्म कर देना चाहिए और विपक्षी दलों को अपने-अपने तरीके से काम करना शुरू कर देना चाहिए। इंडिया ब्लॉक की कोई बैठक नहीं बुलाई जा रही है इसलिए इस पर कोई स्पष्टता नहीं है। न तो नेतृत्व के बारे में, न ही एजेंडे के बारे में, न ही इस बारे में कि गठबंधन आगे चलेगा या नहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ