नई दिल्ली: जोशीमठ के कई मकान खंडहर बन गए हैं। जमीन धंसने से आईं दरारें अब और बढ़ती जा रही हैं। स्थानियों लोगों में भय और गुस्सा है। वहीं कर्णप्रयाग भी इस आपदा से प्रभावित हुआ है। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग में लगभग 28 और घरों में दरारें आ गई हैं और वे गिरने की कगार पर हैं।
बहुगुणा नगर में घरों की दीवारों में चौड़ी दरारें देख डीएम अवाक रह गए। निवासियों ने अधिकारियों से उनकी सुरक्षा की गारंटी के लिए उचित व्यवस्था करने का अनुरोध किया। चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, कर्णप्रयाग एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, विधायक अनिल नौटियाल और आपदा प्रबंधन अधिकारी एन.के. जोशी ने रविवार को बहुगुणा नगर, सुभाष नगर और अपर बाजार में प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।
लोगों का क्या होगा?
डीएम ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने और दरारों की निगरानी के लिए प्रभावित संरचनाओं में क्रैकोमीटर स्थापित करने का निर्देश दिया है। अधिकारी ने कहा कि जो निवासी किराए के आवास में रहना पसंद करते हैं, उन्हें छह महीने के लिए किराए की राशि प्रदान की जाएगी। खुराना ने एसडीएम को ढांचों का विस्तृत सर्वे कराने का भी निर्देश दिया।
जोशीमठ में क्या हो रहा है?
जोशीमठ में सबकुछ ठीक नहीं हैं। ये प्रचीन शहर खत्म होने के कगार पर है। सैकड़ों परिवारों को विस्थापित होना पड़ा है। भवनों के ढहने से लेकर संभावित बिजली संकट तक जोशीमठ के सामने कई समस्याएं हैं। हाल ही में विशेषज्ञों ने कहा है कि उत्तराखंड में विकास के नाम पर अनियोजित और अनियंत्रित निर्माण ने जोशीमठ को डूबने के कगार पर ला दिया है और हिमालय को इको सेंसिटिव जोन घोषित करने की मांग की है। अधिकारियों के अनुसार, जोशीमठ में 849 घरों में भूमि धंसने के बाद दरारें आ गई हैं और 258 परिवारों को अस्थायी राहत केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
14 mins ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
47 mins agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 hr agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 hr agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
2 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
4 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
4 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
5 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
5 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines