20 जुलाई को नीट पेपर लीक को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ हुई बर्बरता पर कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके ने एक बार फिर आवाज़ उठाई है. उन्होंने गुरुवार को आरोप लगाया कि संसद चलो मार्च के दौरान स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ने का ऑर्डर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिया होगा. उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर अमित शाह के इस्तीफे की मांग की. दीपके ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है. उन्होंने न्यायपालिका समेत कई संस्थानों को घेरे में लिया.
ये भी पढ़ें: ‘कुर्सी छोड़ें, इन्फ्लुएंसर बनें’, अभिजीत दीपके ने PM मोदी पर साधा निशाना, दिया बड़ा बयान
क्या बोले दीपके?
दरअसल, अभिजीत दीपके लंबे वक्त के बाद छत्रपति संभाजीनगर में मौजूद अपने घर वापस आए थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने खुलकर बात की. दीपके ने कहा कि लोकतंत्र को बचाना सिर्फ विपक्ष के लिए मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे देश को इसके लिए एकजुट होना पड़ेगा. उन्होंने आगे कहा- ”सभी ने देखा है कि कैसे शिवसेना और NCP जैसी पार्टियों में टूट के लिए ईडी और सीबीआई का यूज़ किया गया.” दीपके ने प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री की कुर्सी सौंपने पर भी ऐतराज जताया. उन्होंने कहा- ”अगर देश का शिक्षा मंत्री दुष्कर्मियों की तारीफ करता है, तो इसका मतलब है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर एक और अजीब व्यक्ति को लाया गया है. देश को क्या संदेश दिया जा रहा है? वो कुछ और नहीं कर सकते क्योंकि उनकी पार्टी गुंडों से भरी हुई है. उनके कार्यकाल में राम रहीम जैसे लोग पैरोल पर बाहर आते हैं. ये सरकार गुंडों और बलात्कारियों का समर्थन करती है.”
राहुल गांधी की बात का किया समर्थन
अभिजीत दीपके ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की उस बात का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की थी. दीपके ने कहा- उन्हें हर हाल में इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि एक और बात पर चर्चा हो रही है कि कॉकरोच जनता पार्टी को बाहर से फंडिंग मिल रही है और इसी बलबूते पर उसने आंदोलन भी चलाया. CJP चीफ ने कहा- ”अगर ये बात सच है तो ये अमित शाह की नाकामी का सबूत है कि वो किस तरह से देश से चला रहे हैं.” दीपके ने कहा- पुलिस को बीजेपी के आदेशों को ना मानकर संविधान का पालन करना चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कि अगर पुलिस बीजेपी की सुनती है तो उन्हें खाकी निक्कर पहनकर बीजेपी हेडक्वार्टर के सामने खड़े होकर कहना चाहिए कि ”मैं भी चौकीदार हूं.”
ये भी पढ़ें: ‘क्या किसी ने मुंह सिल दिया है?’, खरगे ने राज्यसभा में अमित शाह की चुप्पी पर उठाया सवाल
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
7 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
9 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines