अमेरिका, अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस को अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश में है. उन्होंने पहले ही कहा था कि अमेरिका को अफगानिस्तान छोड़ते समय इन बातों का ख्याल रखना चाहिए था. अभी कुछ दिन पहले ही ब्रिटेन की यात्रा पर पहुंचे ट्रंप ने फिर से कहा कि वह अफगानिस्तान का बगराम एयरबेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने चेतावनी भी दी थी कि अगर ऐसा नहीं होता है तो अफगानिस्तान को इसके परिणाम भुगतने होंगे. अब अफगानिस्तान की तरफ से इस पर जवाब आ गया है.
अफगानिस्तान ने क्या जवाब दिया है?
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने बगराम एयरबेस पर नियंत्रण वापस लेने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर कहा है कि अफगानिस्तान की एक मीटर भी जमीन अमेरिकियों को नहीं दी जाएगी. अफगानिस्तान में मौजूद तालिबान सरकार ने बगराम एयरबेस को वापस करने की मांग ठुकरा दी है और कहा है कि देश की स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता सर्वोपरि है.
एक बयान में अफगानिस्तान की तरफ से कहा गया है कि अमेरिका को दोहा समझौते के तहत वचन निभाना चाहिए, जिसमें अफगानिस्तान की स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने की गारंटी दी गई थी. साथ ही यह भी कहा गया कि अतीत की असफल नीतियों को दोहराने के बजाय यथार्थवादी और विवेकपूर्ण दृष्टिकोण अपनाना चाहिए.
क्यों है इस एयरबेस को लेकर विवाद?
बता दें कि अमेरिका बगराम बेस पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश कर रहा है. यह एयरबेस तालिबान सरकार के कब्जे में है. साल 2021 में अमेरिका और उसके सहयोगी सैनिक वहां से चले गए थे. इसके बाद तालिबान सत्ता में है. वहीं अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने कहा कि हम अमेरिका को बता देना चाहते हैं कि हम अगले 20 साल लड़ने के लिए तैयार हैं लेकिन हम अपनी जमीन नहीं देंगे.
यह भी पढ़ें: ‘गर्व से कहो- मैं स्वदेशी खरीदता हूं’, पीएम मोदी ने सभी राज्यों से की ये खास अपील
दरअसल, इस एयरबेस का निर्माण अमेरिका के द्वारा ही कराया गया था लेकिन साल 2021 में जब अमेरिकी सेना अफगानिस्तान को छोड़कर गई तो यहां पर हथियार और सामान रह गए. अब डोनाल्ड ट्रंप इसे बाइडेन की बड़ी गलती बताते हुए वापस करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अफगानिस्तान इससे इनकार कर रहा है. ट्रंप का कहना है कि चीन की सीमा के बने इस एयरबेस के इर्द-गिर्द ड्रैगन की मौजूदगी बढ़ गई है.
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
5 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
7 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
7 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
7 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
9 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
9 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
11 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
11 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
12 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines