एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) की साल 2026 की रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में राज्यसभा के 233 में से 226 सांसदों का रिकॉर्ड मेंशन किया है। यह रिपोर्ट सांसदों के हलफनामे के आधार पर तैयार की गई है। इस रिपोर्ट में बताया है कि किस पार्टी के कितने सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले, गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। कौन-से सांसद लखपति और करोड़पति हैं तो कौन सबसे अमीर हैं? किसके पास सबसे कम प्रॉपर्टी है तो किस के पास सबसे ज्यादा देनदारी है?
राज्यसभा के इतने सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज
ADR रिपोर्ट के अनुसार, राज्यसभा के 226 में से 69 यानी 31 प्रतिशत सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 69 में से 36 यानी 16 प्रतिशत सांसदों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो साबित हुए तो 5 साल या उससे ज्यादा जेल की सजा हो सकती है। एक सांसद पर मर्डर केस तो 4 सांसदों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। 4 सांसदों पर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का केस दर्ज है। अगर पार्टी वाइज बात करें तो BJP से लेकर BRS तक के सांसदों का क्रिमिनल रिकॉर्ड मिला है।
राघव चड्ढा ने चला कौनसा ‘मास्टरस्ट्रोक’? जिससे खुद की बचाई सांसदी और केजरीवाल से छीनी राज्यसभा
पार्टी वाइज इतने सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज
ADR रिपोर्ट के अनुसार, BJP के 107 सांसदों में से 28 (26%), कांग्रेस के 29 सांसदों में से 12 (41%), तृणमूल के 9 सांसदों में से 2 (22%), DMK के 8 सांसदों में से 2 (25%), सपा के 4 सांसदों में से 2 (50%), TDP के 4 सांसदों में से 3 (75%), BRS और CPI(M) के तीनों सांसदों, RJD के 3 सांसदों में से 2 (67%), AIADMK के 4 सांसदों में से 1 (25%), NCP के 4 सांसदों में से 1 (25%), और AAP के 3 सांसदों में से 1 (335) पर आपराधिक मामला दर्ज है। BJP के 14 सांसदों (13%), कांग्रेस के 8 सांसदों (28%), तृणमूल कांग्रेस के 2 सांसदों (22%), DMK के 1 सांसद (13%), सपा के 1 सांसद (25%), TDP के 1 सांसद (25%), BRS के 1 सांसद (33%), CPI(M) के 2 सांसदों (67%), NCP के 1 सांसद (25%) और AAP के 1 सांसद (33%) सांसद पर गंभीर आपराधिक मामले हैं।
इतने राज्यसभा सांसद हैं अरबपति और करोड़पति
ADR रिपोर्ट के अनुसार, राज्यसभा के 90 प्रतिशत से ज्यादा सांसदों के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है। सिर्फ 4 सांसदों के पास 20 लाख रुपये से कम की प्रॉपर्टी है। 14 प्रतिशत सांसद अरबपति हैं। 226 राज्यसभा सांसदों की टोटल प्रॉपर्टी 26047 करोड़ रुपये है। राज्यसभा के 100 सांसदों के पास 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। 41 सांसदों के पास 5 से 10 करोड़ की प्रॉपर्टी, 66 सांसदों के पास 1 से 5 करोड़ की प्रॉपर्टी, 15 सांसदों के पास 20 लाख से 1 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी और 4 सांसदों के पास 20 लाख से कम की प्रॉपर्टी है। 226 में से 31 सांसद यानी 14% अरबपति हैं। BJP के 7, कांग्रेस के 6, YSRCP के 2, TDP के 2, BRS के 2 और NCP के 2 सांसद अरबपति हैं, क्योंकि इनके पास 100 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी है।
राज्यसभा का कौन-सा सांसद सबसे अमीर?
ADR रिपोर्ट के अनुसार, राज्यसभा में तेलंगाना राज्य के 7 में से 4 यानी 57% सांसद अरबपति हैं। सभी 7 सांसदों के पास कुल 8310 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी तेलंगाना से BRS के सांसद डॉ बंदी पार्थ सराधी के पास है। वे 5300 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। बंदी पार्थ के बाद पंजाब से BJP सांसद राजिंदर गुप्ता के पास 5053 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। वहीं सूची में तीसरे नंबर तेलंगाना से ही कांग्रेस के सांसद अभिषेक मनु सिंघवी का नाम है और वे 2558 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के मालिक हैं।
किस राज्यसभा सांसद के पास सबसे कम प्रॉपर्टी?
ADR रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल के पास सबसे कम 3.79 लाख रुपये की प्रॉपर्टी है।
सांसद परिमल नाथवानी पर सबसे ज्यादा देनदारी
ADR रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड से निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी को 755 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है, लेकिन उनके ऊपर सबसे ज्यादा 256 करोड़ रुपये की देनदारी भी है। सबसे ज्यादा देनदारी के मामले में दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश से TDP सांसद बी रामा कृष्णा हैं, जो 672 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं और उन पर 200 करोड़ से ज्यादा की देनदारी है। समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के पास 1578 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है और उन पर 149 करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारी है।
संबंधित खबरें
NC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
4 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
7 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
7 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
8 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
9 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
10 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
12 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
12 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines