हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Adani Row: AIMIM चीफ ओवैसी, बोले- हिंडनबर्ग भारत में होता तो UAPA का सामना कर रहा होता

विज्ञापन

Adani Row: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अडाणी मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जुबानी हमला किया। ओवैसी ने कहा कि अगर हिंडनबर्ग भारत में होता तो उसे UAPA (गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम) का सामना करना पड़ता।

बता दें कि भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी की कंपनी को लेकर अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर संसद के बजट सत्र में जमकर हंगामा हुआ है। इस मामले को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दल जेपीसी जांच कमिटी के गठन की मांग की है। इस मांग को लेकर पिछले कई दिनों से संसद के दोनों सदनों की कार्रवाई बाधित हुई है।

संसद में जारी गतिरोध के बीच ओवैसी ने कहा, “अगर हिंडनबर्ग भारत में होता, तो उसे अडानी समूह के बारे में एक रिपोर्ट जारी करने के लिए UAPA का सामना करना पड़ता।” उन्होंने गौतम अडानी के साथ दोस्ती को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और कहा कि A शब्द आपके लिए बहुत दुर्भाग्यशाली है।

और पढ़िए – हार्ट अटैक और डायबिटीज से बचना है तो बाजरा खाइए, मोटापा भी घटाने में कारगर

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों में आई है गिरावट

बता दें कि न्यूयॉर्क स्थित इन्वेस्टर रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने उद्योगपति गौतम अडानी के नेतृत्व वाले समूह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। हिंडनबर्ग के इस रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है।

बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि दोनों पार्टियों ने भारत में कुलीनतंत्र (oligarchs) को जन्म दिया है। हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा, “क्या मोदी सरकार तिरंगे से हरा रंग हटा देगी? सरकार को हरे रंग से इतनी दिक्कत क्यों है?” उन्होंने पूछा, “क्या पीएम मोदी चीनी घुसपैठ के बारे में बोलेंगे? क्या बिलकिस बानो को न्याय मिलेगा?”

और पढ़िए – जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती हिरासत में ली गई, अतिक्रमण विरोधी प्रदर्शन में ले रही थीं भाग

असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्रीय बजट 2023 में अल्पसंख्यक योजनाओं के लिए धन में कटौती के लिए भी भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के बजट आवंटन में 38 प्रतिशत की कमी की गई है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें