Adani Group on Hindenburg Research: हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी ताजा रिपोर्ट में सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच को लेकर कई खुलासे किए हैं। हिंडनबर्ग ने कहा है कि अडानी के निवेश वाले फंड में माधबी की भी हिस्सेदारी है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी ग्रुप ने प्रतिक्रिया दी है। अडानी ग्रुप ने रविवार को माधबी बुच पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की कड़ी आलोचना की और कहा कि ये आरोप गलत, नुकसानदायक और मैनिपुलेटिव हैं। समूह ने कहा कि व्यक्तिगत फायदों के लिए हिंडनबर्ग पूर्वाग्रह से भरे निष्कर्ष निकाल रहा है।
ये भी पढ़ेंः माधबी बुच और धवल बुच कौन? जिन पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए गए आरोप
समूह ने अपने बयान में कहा, ‘हिंडनबर्ग रिसर्च के नए आरोप दुर्भावनापूर्ण हैं। इसमें तथ्यों और कानून की अवहेलना करते हुए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारियों का इस्तेमाल व्यक्तिगत मुनाफाखोरी के लिए पूर्व-निर्धारित निष्कर्षों पर पहुंचने के लिए किया गया है। हम अडानी समूह के खिलाफ इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हैं। रिपोर्ट में किए गए दावों की जांच की जा चुकी है। ये सभी आरोप निराधार साबित हुए हैं और जिन्हें सुप्रीम कोर्ट जनवरी 2024 में पहले ही खारिज कर चुका है।”
अडानी समूह ने कहा है कि उनका ओवरसीज होल्डिंग का स्ट्रक्चर एकदम पारदर्शी है। नियमित अंतराल पर सभी सार्वजनिक दस्तावेजों को समूह की ओर से जारी किया जाता है।
बयान में आगे कहा गया है कि अडानी ग्रुप का सेबी चीफ माधबी बुच के साथ कोई संबंध नहीं है। और ना ही उनके पति धवल बुच के साथ ग्रुप का कोई संबंध है। अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर समूह को बदनाम करने के लिए अभियान चला रहा है।
दूसरी ओर माधबी बुच और उनके पति ने एक साझा बयान में कहा कि अमेरिकी शॉर्ट शेलर जानबूझकर उनका चरित्र हनन करने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि शेयर बाजार नियामक संस्था सेबी ने हिंडनबर्ग को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
19 mins agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
23 mins agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
45 mins agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines