एक्टर विजय की एक झलक पाने के लिए उमड़ आए थे 50000 फैंस, धक्कामुक्की के बाद लाठीचार्ज से हुई भगदड़

Tamil Nadu Vijay Rally Stampede: अपने पसंदीदा नेता को अपने सामने देख भीड़ खुद पर काबू नहीं कर सकी. बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम विजय की तरफ बढ़ने लगा. ये देख वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने भीड़ को कंट्रोल करना चाहा. लेकिन भीड़ अनियंत्रित हो गई, बताया जा रहा है कि जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने लोगों पर लाठीचार्ज किया और मौके पर भगदड़ मच गई.

Tamilnadu stampede, Tamilnadu stampede news, Tamilnadu latest news, Tamilnadu stampede news, actor vijay, actor vijay rally, actor vijay rally stampede, vijay rally stampede

रैली करते अभिनेता विजय (प्रतिकात्मक फोटो)

Tamil Nadu Vijay Rally Stampede: तमिलनाडु के करुर में शनिवार को TVK प्रमुख और सिने अभिनेता विजय की चुनावी रैली में केवल 10000 लोगों के आने की आशंका थी. लेकिन अभिनेता से हाल ही में नेता बने अपने चहेते थलापति विजय की एक झलक पाने के लिए करीब 50000 से अधिक हजार फैंस उमड़ आए थे. भगदड़ में अभी तक 36 लोगों के मरने की खबर है और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जहां रैली थी वह जगह तकरीबन 1.20 लाख वर्ग फुट की थी. जहां कम जगह होने से लोगों में धक्कामुक्की होने लगी. जिसके बाद जैसे ही विजय संबोधन करते हुए लोगों के सामने आए भीड़ उनकी तरफ आगे बढ़ी.

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने लोगों पर लाठीचार्ज किया और मौके पर भगदड़ मच गई

फिर क्या था अपने पसंदीदा नेता को अपने सामने देख भीड़ खुद पर काबू नहीं कर सकी. बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम विजय की तरफ बढ़ने लगा. ये देख वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने भीड़ को कंट्रोल करना चाहा. लेकिन भीड़ अनियंत्रित हो गई, बताया जा रहा है कि जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने लोगों पर लाठीचार्ज किया और मौके पर भगदड़ मच गई.

रैली में केवल 10000 लोगों के आने की उम्मीद थी

जानकारी के अनुसार विजय के रोड शो का एक परमिशन लेटर सामने आया है. जिसमें टीवीके पार्टी की तरफ से करूर जिला पुलिस एपी को पत्र दिया गया था. पत्र में कहा गया था कि रैली में केवल 10000 लोगों के आने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि ये लेटर 25 सितंबर को एसपी को लिखा गया था.

विज्ञापन

रैली की अनुमति किसने दी इसकी होगी जांच

पार्टी के करूर पश्चिम जिला सचिव ने पत्र कहा कि विजय सड़क मार्ग से करूर जाएंगे और उन्होंने बैनर, फ्लेक्स बोर्ड और एक जन संबोधन प्रणाली लगाने की अनुमति मांगी थी. पत्र में बताया गया था रैली क्षेत्र करीब 1,20,000 वर्ग फुट में फैला है और इसमें 60,000 लोग बैठ सकते हैं. अब इस बात की जांच हो रही है कि रैली की अनुमति किसने दी थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ