Abu Azmi Aurangzeb controversy: मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने वाले सपा विधायक अबू आजमी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा से पूरे बजट सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानपरिषद् में बयान देते हुए कहा कि वे 100 फीसदी अरेस्ट होंगे। इस बीच जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने भी औरगंजेब को लेकर बड़ा बयान दिया है। अनवर ने कहा कि औरंगजेब अच्छा राजा था, उसने मंदिर नहीं तोड़े। उन्होंने आगे कहा कि लोगों की अलग-अलग राय है। इतिहासकारों का कहना है कि औरंगजेब अच्छा शासक था, वह उतना क्रूर नहीं था, जितना उसे बताया जाता है।
सीएम योगी ने उठाए सवाल
जेडीयू एमएलसी ने कहा कि एक लाॅबी है जो उनको क्रूर बता रही है। इसकी चर्चा संसद के पटल और राजनीतिक रैलियों में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बीजेपी पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि औरंगजेब के खिलाफ इस तरह की गलत सूचना के जरिए एक पार्टी क्या हासिल करना चाहती है।
ये भी पढ़ेंः कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया का योगी सरकार पर तीखा हमला, यूपी में फिर से बढ़ रहा क्राइम
यूपी के बजट सत्र के आखिरी दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की आस्था को रौंदने वाले का महिमामंडन करने वाले सदस्य को सपा से बाहर निकाल देना चाहिए। सीएम ने कहा कि उसे यहां बुलाइए, यूपी ऐसे लोगों का उपचार करने में देर नहीं करता।
जाने अबू आजमी ने क्या कहा?
बता दें कि 3 मार्च को सपा विधायक अबू आजमी ने कहा कि हमें गलत इतिहास दिखाया जा रहा हैं। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए, मैं उसे क्रूर शासक नहीं मानता। छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के बीच लड़ाई धार्मिक नहीं सत्ता और संपत्ति को लेकर थी। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने 4 मार्च को अपने शब्द वापस ले लिए। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। फिर भी अगर मेरी कोई बात से आहत हुआ है तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं।
ये भी पढ़ेंः अबू आजमी को यूपी भेजो, इलाज कर देंगे… विधानसभा में CM योगी ने क्या कहा?
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
1 hr agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
1 hr agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 hr ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
3 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
4 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
5 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
6 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
7 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines