'BJP का ऑफर रिजेक्ट किया तो मुझे…', अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, राहुल गांधी की किस मांग का किया समर्थन?

अभिजीत दीपके ने एक दावा करके भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने अमित शाह के इस्तीफे की राहुल गांधी की मांग का समर्थन भी किया है. उन्होंने छात्रों पर बल प्रयोग की कार्रवाई में गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका होने का दावा भी किया है.

Abhijeet Dipke

अभिजीत दीपके ने भाजपा की ओर से मिले एक ऑफर के बारे में बताय है.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर खुलकर बात की. राहुल गांधी की एक मांग का खुला समर्थन भी किया. अभिजीत दीपके ने कहा कि 20 जुलाई के संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन से हमले का आदेश गृह मंत्री अमित शाह ने दिया होगा. उनके इस्तीफे की कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मांग सहीं है. गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिजीत को मिला था भाजपा जॉइन करने का ऑफर

अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने घर लौट आए हैं. दिल्ली में जंतर-मंतर पर करीब एक महीना चले विरोध प्रदर्शन के बाद घर लौटकर उन्होंने पत्रकारों से खुलकर बात की. अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि उन्हें भाजपा जॉइन करने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने ऑफर रिजेक्ट कर दिया और इसके बाद उनके परिवार को धमकियां मिलने लगी थी. प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह को अपने पोते की उम्र के युवक को इस तरह टारगेट करना शोभा नहीं देता.

धमकियों के कारण माता-पिता को कोंकण जाना पड़ा

अभिजीत दीपके ने दावा किया कि भाजपा जॉइन करने का ऑफर देते हुए कहा गया कि को यह मेरे और मेरे परिवार के लिए अच्छा होगा. मुझे शर्म आती है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैसे बड़े पद पर बैठे लोगों के रहते उनके पोते की उम्र के युवाओं को ऐसी धमकियां मिल रही हैं. अगर बच्चों को इस तरह धमकाना पड़े तो प्रधानमंत्री या गृह मंत्री बनने का फायदा ही क्या है? धमकियां मिलने के कारण ही मेरे माता-पिता को अपना घर छोड़कर कोंकण में अपने रिश्तेदार के घर जाकर रहना पड़ा.

विज्ञापन

BJP जॉइन न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी मिली

बता दें कि अभिजीत दीपके की मां ने उन्हें वीडियो कॉल पर मिली धमकी के बारे में बताया था, जिसके बाद उन्होंने मीडिया के सामने इसका जिक्र करने का फैसला किया. अभिजीत ने बताया कि वीडियो कॉल पर उन्हें कहा गया था कि वे अभिजीत दीपके को भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर करें, नहीं तो बुरा अंजाम भुगतना होगा. इस धमकी के बाद माता-पिता कोंकण चले गए, इसलिए वे मुझे बार-बार घर वापस आने को कह रहे थे. लोकतांत्रिक देश भारत में इस तरह की धमकी शोभा नहीं देती.

विज्ञापन

CJP को बाहर से फंडिंग के दावे पर अभिजीत का दावा

अभिजीत दीपके ने कहा कि अमित शाह को निश्चित रूप से अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. CJP के संसद मार्च में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश उनकी तरफ से ही आया होगा. दावा किया गया है कि कॉकरोच जनता पार्टी को बाहर से फंडिंग मिल रही है या आंदोलन को बाहरी लोगों की ओर से चलाया जा रहा है. अगर ऐसा है तो यह अमित शाह जैसे शख्स की विफलता है. अगर CJP को बाहर से चलाया जा रहा है तो वह किस तरह के ‘चाणक्य’ हैं? उनके रहते ऐसा कैसे हो सकता है देश के अंदर?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ