हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'देखो वो आ रहे हैं...', हिरासत से पहले अभिजीत दीपके ने दिल्ली एयरपोर्ट पर प्लेन में बनाया VIDEO

अभिजीत दीपके ने पुलिस हिरासत में जाने से पहले प्लेन के अंदर से एक वीडियो बनाया था, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, क्योंकि इसमें वे दिखा रहे हैं कि किस तरह पुलिस उन्हें हिरासत में लेने के लिए प्लेन के अंदर घुसी?

विज्ञापन
अभिजीत दीपके विरोध प्रदर्शन को लीड करने के लिए मुंबई से दिल्ली आए थे. Credit: instagram (abhijeetdipke. )

दिल्ली में आज जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन होना था, जिसके लिए पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके मुंबई से दिल्ली पहुंचे, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करते ही अभिजीत दीपके को डिटेन कर लिया. वहीं दीपके को प्लेन से उतरने ही नहीं दिया गया, बल्कि दिल्ली पुलिस ने प्लेन में घुसकर अभिजीत दीपके को डिटेन किया. इस दौरान उनके साथ सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया गया और तीनों को दिल्ली पुलिस सीक्रेट प्लेस पर ले गई है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने हजारों CJP प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर डिटेन सेंटरों में रखा हुआ है.

अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया वीडियो

बता दें कि अभिजीत दीपके ने विमान के अंदर से ही दिल्ली पुलिस के एक्शन का वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया. इसमें वे प्लेन के अंदर और बाहर का नजारा दिखाते हुए कहते हैं कि दिल्ली पुलिस हम लोगों को उठाने के लिए आ रही है और प्लेन के अंदर घुस रही है. हमें प्लेन के अंदर से ही उठाने की कोशिश है और इसके लिए दिल्ली पुलिस प्लेन में चढ़ने के लिए कॉरिडोर में लाइन में खड़ी है. यह नरेंद्र मोदी का डर है, जो 30 साल के बच्चों को इस तरह उठा रही है, जैसे हम अपराधी हों. वे किसी को विमान से उतरने नहीं दे रहे, इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

दिल्ली में 2 दिन कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस बीच आज दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया तो राजधानी छावनी बन गई. पुलिस ने पूरी दिल्ली की घेराबंदी करके इसे किला बना दिया. दिल्ली से लगती सीमाओं को सील करके, मेट्रो स्टेशन बंद करके, ट्रेनों को कैंसिल करके लोगों को दिल्ली आने से और जंतर-मंतर पर जाने से रोक दिया. CJP प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर डिटेन सेंटरों में भेज दिया. गुरुग्राम में ध्रुव राठी को हिरासत में लिया तो दिल्ली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को डिटेन किया.

विज्ञापन

SIR के जरिए वोटर लिस्टों में हेरफेर करने के आरोप

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर SIR के जरिए वोटर लिस्टों में हेरफेर करने के आरोप हैं. क्योंकि उन्होंने अपनी मर्जी से SIR कराने का फैसला लेकर आदेश जारी कर दिया और नए वोट बनवाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म-6 में भी अपने अनुसार बदलाव कर दिए, जबकि बदलाव करने का अधिकार विधि मंत्रालय के पास है. यह मामला उस समय खुल कर सामने आया, जब चुनाव आयुक्त विवेक जोशी और सुखबीर सिंह संधू ने एक लेटर लिखकर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों पर आपत्ति जताई और कहा कि उन्होंने उनसे न विचार-विमर्श किया और न ही उनकी सहमति ली. उन दोनों ने करीब 14 मामलों में 10 बार लिखित आपत्ति जताई.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola